जयपुर में वोटिंग के दौरान मशीन का बटन खराब हुआ: चुनाव चिन्ह साफ नहीं दिखा तो निर्दलीय प्रत्याशी ने प्रदर्शन किया, कानोता में वोटिंग रोककर नई मशीन मंगवाई - Jaipur News
जयपुर में वोटिंग के दौरान मशीन का बटन खराब हुआ:चुनाव चिन्ह साफ नहीं दिखा तो निर्दलीय प्रत्याशी ने प्रदर्शन किया, कानोता में वोटिंग रोककर नई मशीन मंगवाई
जयपुर2 घंटे पहले
कॉपी लिंक
जयपुर की 18 नगरीय निकायों में वोटिंग जारी है। इन सभी निकायों में पहले 6 घंटे में 50 फीसदी तक वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा वोटिंग 71.67 फीसदी कानोता नगर पालिका में हुई। जिले की बात करें तो 18 निकायों में दोपहर 1 बजे तक औसतन 50 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है।
दरअसल, जयपुर में निकायों की वोटिंग के लिए कुल 565 बूथ बनाए है, जिसमें 152 बूथ संवेदनशील श्रेणी में हैं। वोटिंग शुरू होने के साथ ही कुछ जगहों पर ईवीएम खराब होने और तकनीकी खराबी की सूचना मिली।
चुनाव से जुड़े अपडेट…
शाहपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर 40 के बूथ संख्या 49 पर सुबह 8 बजे ईवीएम मशीन का एक बटन काम नहीं करने पर मतदान केंद्र के बाहर वोटर्स विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रशासन ने तुरंत टेक्निकल टीम को बुलाकर कर मशीन को ठीक करवाया। इस दौरान 25 मिनट तक वोटिंग बंद रही। करीब सुबह 8.25 बजे मशीन सही हुई, तब वोटिंग फिर से शुरू हुई।
चाकसू नगर पालिका के बूथ नंबर 18 पर ईवीएम मशीन में एक निर्दलीय प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह स्पष्ट दिखाई नहीं देने पर हंगामा हो गया। प्रत्याशी व उसके समर्थक ने नारेबाजी की और हंगामा किया, जिसके कारण सुबह कुछ देर के लिए वोटिंग को रोका गया।
कानोता नगर पालिका वार्ड 19 के बूथ पर मशीन में तकनीकी खराबी आई। जिसके कारण पहले तो कुछ देर के लिए वोटिंग रोकी गई, लेकिन बाद में नई मशीन मंगवाकर वोटिंग शुरू करवाई गई।
वोटर्स में दिखा वोटिंग के प्रति अच्छा रूझान
जयपुर की अलग-अलग नगरीय निकायों में हो रही वोटिंग को लेकर अच्छा रूझान देखने को मिला। दूदू, चौंमू, कानोता, मनोहरपुर, वाटिका में पहले 6 घंटे के दौरान 50 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी थी। चौंमू नगर परिषद में सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक 51.29 फीसदी वोटर्स ने वोटिंग करके घर जा चुके है। वहीं चाकसू नगर पालिका में 58.90 फीसदी, जोबनेर में 58.53, कालाडेरा में 59.53 और दूदू में 64.56 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी।
वोटिंग पूरी होने के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीनों को जमा करवाने जयपुर शहर में भवानी निकेतन नहीं आएगी। ये टीमें निर्धारित वोटिंग काउंटिंग सेंटरों पर जाकर मशीनें जमा करवाएगी। इसके लिए इन जगहों को निर्धारित किया है।
नगरीय निकाय
वोटिंग काउंटिंग सेंटर
चौंमू नगर परिषद
राजकीय कन्या महाविद्यालय, चौंमू
शाहपुरा नगर परिषद
श्री कल्याण सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा
कानोता नगर पालिका
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कानोता
वाटिका
पं. दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक केन्द्र, वाटिका
जमवारामगढ़
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जमवारामगढ़
मनोहरपुर
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मनोहरपुर
फागी
कार्यालय पंचायत समिति, फागी
दूदू
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मालपुरा रोड दूदू
सांभरलेक
राजकीय शाकम्भर स्नात्कोत्तर महाविद्यालय, सांभरलेकर
चाकसू
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चाकसू
कालाडेरा
राजकीय कन्या महाविद्यालय, चौंमू
खेजरोली
राजकीय कन्या महाविद्यालय, चौंमू
बस्सी
कॉलेज ऑफ डेयरी एण्ड फूड टेक्नोलॉजी, बस्सी
नरायणा
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नरायणा
जोबनेर
श्री कर्ण नरेन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोबनेर
किशनगढ़-रेनवाल
मा.रि.सो. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, किशनगढ़-रेनवाल
बगरू
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बगरू
फुलेरा
कार्यालय नगर पालिका, फुलेरा
निकायों की स्थिति पर एक नजर
निकाय
वार्ड
बूथ
मतदाता
प्रत्याशी
शाहपुरा
55
71
64106
247
चौंमू
45
53
53182
119
बगरू
35
35
23254
119
चाकसू
34
36
29702
136
जोबनेर
20
20
9036
80
किशनगढ़-रेनवाल
35
35
23905
100
फुलेरा
25
25
19093
77
सांभर
25
25
17733
88
बस्सी
35
35
20785
164
दूदू
25
25
15316
99
जमवारामगढ़
35
35
19975
96
कालाडेरा
20
20
10674
65
कानोता
20
20
9322
66
खेजरोली
25
25
15152
87
मनोहरपुर
34
35
19640
120
नरायना
24
25
12568
88
फागी
20
20
11757
85
वाटिका
25
25
15178
84
आज सार्वजनिक अवकाश
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज इन 18 नगरीय निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राजकीय संस्थानों के साथ-साथ प्राइवेट संस्थानों में भी छुट्टी घोषित की है, ताकि वहां का मतदाता मतदान करने जा सके।
.
खबरें और भी हैं...
LIVE
जयपुर- दूदू में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्ष भिड़े: भीलवाड़ा नगरनिगम में 6 घंटे में 67.53% वोटिंग; डूंगरपुर में वोट डालने कुवैत से आए ज्वेलरी कारोबारी2:22
कॉपी लिंक
शेयर
राजस्थान में 3 दिन बाद बारिश की संभावना: सितंबर में भी पारा 39 डिग्री; अगले सप्ताह शुरू हो सकती है मानसून की विदाई
0:42
कॉपी लिंक
शेयर
व्यापारी का किडनैपर दुबई में खिला रहा था सट्टा: पुलिस वर्दी में किया था अपहरण; 25 साल में 8 केस, पुलिस ने हिस्ट्रीशीट तक नहीं खोली
0:50
कॉपी लिंक
शेयर
बात खरी है
'वाटर पार्क' बने वोटर की मुसीबत: दिलावर को बोले गुंजल- 'बकवास मत कर'; बाड़मेर में RLP के 'दिन-मान'2:16