पेंड्रा बाईपास का मुद्दा विधानसभा में गूंजा: तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह ने ध्यानाकर्षण के जरिए सरकार को घेरा
छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायक धरमजीत सिंह ने पेंड्रा बाईपास निर्माण को लेकर में सरकार को घेरा और जल्द निर्माण कराने की मांग की।
विधायक धरमजीत सिंह
- Published: 14 Jul 2026, 04:49 PM IST
- Last Updated: 14 Jul 2026, 04:49 PM IST
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वर्षों से लंबित पेंड्रा बाईपास निर्माण का मामला गूंज उठा है। तखतपुर क्षेत्र के विधायक ठाकुर धरमजीत सिंह ने जनहित से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे को विधानसभा के शून्य काल में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने सरकार से इस परियोजना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अविलंब निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।
2018 की स्वीकृत योजना अब तक अधूरी
विधानसभा में विधायक ठाकुर धरमजीत सिंह ने कहा कि, वर्ष 2018 में पेंड्रा बाईपास परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी थी, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि, बाईपास के अभाव में पेंड्रा शहर में लगातार यातायात का दबाव बढ़ रहा है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायक धर्मजीत सिंह ने पेंड्रा बाईपास निर्माण को लेकर में सरकार को घेरा और जल्द निर्माण कराने की मांग की । @BilaspurDist #Chhattisgarh @BJP4CGState pic.twitter.com/ZZIyvEVyHp
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) July 14, 2026
बाईपास की मांग को लेकर पत्रकारों का भूख हड़ताल पर बैठना दुर्भाग्यपूर्ण
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मामले में तत्काल संज्ञान लेने का आग्रह करते हुए कहा कि, पेंड्रा बाईपास के लिए आवश्यक बजट जल्द स्वीकृत किया जाए और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए।विधायक ने यह भी कहा कि, पेंड्रा बाईपास की मांग को लेकर पत्रकारों का भूख हड़ताल पर बैठना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

पेंड्रा बाईपास का निर्माण जल्द शुरू करे सरकार
विधायक ठाकुर धरमजीत सिंह ने कहा कि, यह केवल सड़क निर्माण का मुद्दा नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और आम जनता की सुविधा से जुड़ा विषय है। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से विधायक ने सरकार से मांग की कि पेंड्रा बाईपास निर्माण को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द कार्य शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके और शहर में बढ़ते ट्रैफिक का स्थायी समाधान हो सके।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)