पाकिस्तान के हुए दो टुकड़े! बलूचिस्तान ने खुद को घोषित किया आजाद देश, शहबाज-मुनीर की उड़ी नींद

  • Written By:

    अक्षय साहू

Updated On: Jul 14, 2026 | 04:38 PM IST

विज्ञापन

सार

Balochistan Independence News: सोशल मीडिया पर बलूचिस्तान की आजादी और 85 फीसदी हिस्से पर कब्जे का दावा करने वाला एक पत्र वायरल हो रहा है, जिससे पाकिस्तान सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Balochistan Independence Claims

बलूचिस्तान पाकिस्तान से आजादी की ऐलान किया (AI जेनरेटेड इमेज)

विस्तार

Balochistan Independence Claims: पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार को बड़ा झटका लगा है, मंगलवार को बलूचिस्तान ने खुद को एक आजाद देश घोषित कर दिया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक बयान वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि बलूचिस्तान की सेना ने क्षेत्र के 85 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही बलूचिस्तान ने अपना एक अलग झंडा, राष्ट्रगान, करेंसी, और  प्रशासनिक व्यवस्था लागू कर दिया है। 

बलूचिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ता मीर यार बलोच ने इसे लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बलूचिस्तान अंतरराष्ट्रीय पहचान का हकदार बन गया है। अब हम रिपब्लिक की सोने और तांबे की खदानों, 150 से ज़्यादा एक्टिव गैस फील्ड्स, और पूरे बलूचिस्तान रिपब्लिक में 1,200 से ज़्यादा चालू कोयला खदानों को कंट्रोल करते हैं। 

लेटर में क्या कहा गया है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लेटर में कहा गया है कि नई सरकार के पास इलाके के खनिज, गैस क्षेत्रों और कोयला खदानों पर पूरा नियंत्रण है। लेकर में इसके साथ पाकिस्तानी सुरक्षा   एजेंसियों से बड़ी संख्या में लोगों का नौकरी छोड़कर बलूचिस्तान का साथ जुड़ने का बारे में लिखा है।

सम्बंधित ख़बरें

BREAKINGN NEWS 🚨⚓️✈️
The Republic of Balochistan’s Defense and Security Forces Have Secured 85% of Balochistan’s Territory 13 July, 2026 Balochistan has declared its independence, adopted its national anthem, “”Ma Chukain Balochani,” introduced its national flag, established… pic.twitter.com/sCUm7rSlye — Mir Yar Baloch (@miryar_baloch) July 13, 2026

बलूचिस्तान प्राकृतिक संपदा के मामले में पाकिस्तान का सबसे धनी प्रांत है। यहां कई  सोने और तांबे की कई खदानें हैं। हालांकि, बलूचिस्तान को लोगों का आरोप है कि पाकिस्तानी सरकार और सेना उनकी प्राकृतिक संपदा का इस्तेमाल करती है लेकिन इसका फायदा आम जनता को नहीं होता है। इसके चलते बलूचिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) जैसे सशस्त्र संगठन और पाकिस्तानी सेना के बीच हिंसक झड़प होती रहती है। 

बलूचिस्तान की हरकत से बढ़ी पाक की सिरदर्दी

बलूचिस्तान में लंबे समय से पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन चल रहे है। कई बार शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी भी हो चुकी है। अब बलूचिस्तान ने खुद को एक आजाद देश घोषित कर दिया है, इससे पाकिस्तान की सिरदर्दी और बढ़ गई है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लेटर के दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। इसके अलावा किसी भी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संस्था या देश में बलूचिस्तान को मान्यता देने का ऐलान नहीं किया है। 

यह भी पढ़ें- कमर्शियल जहाजों पर हमले बंद करो…हॉर्मुज हमले पर भारत सख्त, सुरक्षित समुद्री आवाजाही बहाल करने की मांग

जानकारी के मुताबिक, पिछले कुथ महीनों नें बलूचिस्तान में हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। यहां बलूच विद्रोही और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकवादी लगातार सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पांच जुलाई से अब तक यहां 109 आतंकवादी मारे गए हैं।

Follow Navbharatlive whatsapp