फिरोजपुर में सिविल सर्जन का कार्यभार संभालने के बाद डॉ. परमिंदर सिंह का स्वागत करते अधिकारी।
डॉ. परमिंदर सिंह ने गुरुवार को फिरोजपुर के सिविल सर्जन का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनका मुख्य उद्देश्य है। सिविल सर्जन कार्यालय के अधिकारियों और स्टाफ ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वाग
.
डॉ. परमिंदर सिंह ने 1995 में फिरोजपुर जिले के मानांवाला स्थित सरकारी स्वास्थ्य संस्था में मेडिकल ऑफिसर के तौर पर अपनी सेवाएं शुरू की थीं। इसके बाद उन्होंने पंजाब के कई जिलों के सरकारी अस्पतालों में काम किया।
फोरेंसिक मेडिसिन में या पोस्ट ग्रेजुएशन
उन्होंने 2004 से 2007 तक पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेज से फोरेंसिक मेडिसिन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके बाद अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग में सीनियर रेजिडेंट के तौर पर सेवाएं दीं। वह फाजिल्का में जिला टीकाकरण अधिकारी भी रहे। 2021 से वह ईएसआई जालंधर में सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पद पर थे। अब पदोन्नति के बाद उन्हें फिरोजपुर सिविल सर्जन की जिम्मेदारी मिली है।
पदभार संभालने के बाद डॉ. परमिंदर सिंह ने कहा कि सभी सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों को ठीक से लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। आम आदमी क्लीनिकों और सरकारी अस्पतालों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, यह सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्टाफ के साथ बैठक कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली है।
मिलावटखारों को दी सख्त हिदायत
उन्होंने मिलावटखोरों को सख्त चेतावनी दी। डॉ. परमिंदर सिंह ने कहा कि खाद्य पदार्थों में किसी भी तरह की मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों को शुद्ध और साफ खाद्य पदार्थ मिलें, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव कोशिश करेगा।
डॉ. परमिंदर सिंह ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करेगा। नशा छुड़ाने वाले केंद्रों में मरीजों को सही इलाज मिले, इसके लिए भी हर संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने साफ किया कि फिरोजपुर की सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों को लगन और सेवा भावना से काम करने के निर्देश दिए।