शमी ने नहीं छोड़ी टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद, दलीप ट्रॉफी फाइनल के बाद दिया बयान
ईस्ट जोन ने साउथ जोन को हराकर दलीप ट्रॉफी फाइनल का खिताब जीत लिया है. उसके बाद मोहम्मद शमी ने अपने भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है.
Written By : नीरज शर्मा | Updated at : 11 Sep 2026 11:11 AM (IST)

मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी फाइनल के बाद क्या कहा?
मोहम्मद शमी ने भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से शमी वापसी नहीं कर पाए हैं, लेकिन शमी कहते हैं कि उनका काम सिर्फ मेहनत करना है. मोहम्मद शमी ईस्ट जोन की उस टीम का हिस्सा रहे, जिसने दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन को हरा दिया है. शमी ने इस मैच में बल्ले से 28 रन बनाए और गेंदबाजी में 2 विकेट भी लिए.
फाइनल में ईस्ट जोन की यादगार जीत के बाद मोहम्मद शमी ने कहा कि आसपास कैसी भी खबरें चल रही हों, लेकिन उनका काम सिर्फ मेहनत करते हुए आगे बढ़ना है.
आपका नजरिया गलत है
उन्होंने कहा, "अगर आप गौर से देखेंगे तो मोटिवेट रहने के कई कारण मिल जाएंगे. आप जिस भी मैदान में उतरें वहां सकारात्मकता पा सकते हैं. इस स्तर पर आकर अगर आप खुद से प्रेरित नहीं हैं तो आपका नजरिया गलत है."
शमी ने यह भी साफ किया कि वो किसी भी स्तर का मैच खेल रहे हों उससे उनका नजरिया नहीं बदलता. उन्होंने कहा, "इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप अपना पहला मैच खेल रहे हैं या 100वां. मेहनत और नजरिया एक जैसा होता है."
शमी के लिए दलीप ट्रॉफी का फाइनल एक आने कारण से भी खास था. यह उनके फर्स्ट-क्लास करियर का 100वां मैच था. उन्होंने 13 साल बाद ईस्ट जोन को दलीप ट्रॉफी का चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया.
यह भी पढ़ें: भारत कब और किसके साथ खेलेगा फाइनल? 10 साल बाद होगी महाटक्कर
घरेलू क्रिकेट में मचाई है धूम
मोहम्मद शमी भारतीय घरेलू क्रिकेट में लगातार धूम मचाते आ रहे हैं. पिछले 18 महीनों में उन्होंने विकेट पे विकेट चटकाए हैं. बंगाल के लिए खेलते हुए उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में 7 मुकाबलों में 37 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 16 और वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में 15 विकेट लिए थे. इस गजब की फॉर्म के बावजूद सेलेक्टर्स ने उनके बजाय युवा गेंदबाजों को महत्व दिया.
अब दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट में उन्होंने कुल मिलाकर 62 ओवर गेंदबाजी की है, जो सबूत है कि शमी टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए भी पूर्णतः फिट हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शमी शायद वापसी ना कर पाएं, लेकिन न्यूजीलैंड सीरीज के लिए उन्हें जरूर उम्मीद होगी.
यह भी पढ़ें:
विनेश फोगाट को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं दे पाएंगी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के लिए ट्रायल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
Published at : 11 Sep 2026 11:11 AM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola