मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक के खेलने पर रोक, पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. बोर्ड ने दोनों खिलाड़ियों को घरेलू टूर्नामेंट प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-1 से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

मोहिद खान

मोहिद खान |  Updated on: Sep 11, 2026 7:06 PM IST

Share

पाकिस्तान क्रिकेट में मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इंग्लैंड दौरे के बीच से वापस वतन भेजे जाने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दोनों सीनियर खिलाड़ियों के घरेलू क्रिकेट में खेलने पर रोक लगा दी है. जिसके चलते वो घरेलू टूर्नामेंट प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-1 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. (PHOTO CREDIT- GETTY/PTI)

1 / 5

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने इस टूर्नामेंट की हर टीम और खिलाड़ी के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना और उसकी रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य किया था. हालांकि, न तो मोहम्मद रिजवान और न ही इमाम-उल-हक ने अपना फिटनेस टेस्ट करवाया और न ही रिपोर्ट सौंपी. इसके चलते बोर्ड ने दोनों को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. (PHOTO CREDIT- GETTY)

2 / 5

इस टूर्नामेंट में मोहम्मद रिजवान SNGPL के उप-कप्तान थे और नियमित कप्तान शान मसूद की गैरमौजूदगी में उन्हें कमान संभालनी थी. वहीं, दूसरी तरफ, इमाम-उल-हक को OGDCL का कप्तान नियुक्त किया गया था. अब दोनों टीमें अपने-अपने कप्तानों के बिना ही मैदान में उतरने के लिए मजबूर हैं. (PHOTO CREDIT- GETTY)

3 / 5

इन दोनों खिलाड़ियों को नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) की जांच का भी सामना करना पड़ रहा है. पीसीबी की ओर से लंदन में जब्त किए गए दोनों खिलाड़ियों के मोबाइल्स का तकनीकी और फॉरेंसिक विश्लेषण किया जा रहा है. जांच एजेंसी इंग्लैंड दौरे से पहले और दौरे के बाद के दोनों खिलाड़ियों के बैंक खातों के लेन-देन की बारीकी से पड़ताल कर रही है. (PHOTO CREDIT- GETTY)

4 / 5

दोनों खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे के बीच 5 बाकी साथियों के साथ अचानक बाहर किए जाने की जड़ें लॉर्ड्स टेस्ट से जुड़ी हैं. उस मैच में मोहम्मद रिजवान बल्ले से पूरी तरह नाकाम रहे थे और खेले गए दो टेस्ट मैचों में सिर्फ 61 रन ही जोड़ पाए थे. वहीं, इमाम-उल-हक लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन काफ इंजरी का हवाला देकर मैदान से बाहर चले गए थे. जिसके बाद उन पर आरोप लगा था कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों का सामना करने से बचने के लिए उन्होंने चोट का बहाना बनाया था. (PHOTO CREDIT- PTI)

5 / 5

Follow Us