• Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Prayagraj Special Trains | Udhna, Sabarmati, Valsad, Dadar, Indore, Veraval

यात्रियों की मुश्किलें दूर, कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें:प्रयागराज से उधना-साबरमती-वलसाड-दादर, इंदौर और वेरावल को विशेष गाड़ी

प्रयागराज3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

त्योहारों पर लोगों की यात्रा में खलल न पड़े। कंफर्म बर्थ न मिलने की वजह से यात्री परेशान न हो इसे लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर मध्य रेलवे ने दुर्गापूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए अभी से स्पेशल ट्रेनों के संचालन की शुरुआत कर दी है।

फिलहाल रेलवे ने उधना, साबरमती, वलसाड, दादर, इंदौर और वेरावल के लिए सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। अन्य बिजी रूटों पर भी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का जल्द ऐलान होगा।

  • प्रयागराज जंक्शन से उधना के लिए ट्रेन नंबर 04105/04106 विशेष ट्रेन को एक अक्तूबर से 30 नवंबर चलेगी।
  • गुरुवार और रविवार को प्रयागराज से रवाना होगी। प्रयागराज से साबरमती के लिए गाड़ी संख्या 04179/04180 (गाड़ी संख्या 04111/04112 के स्थान पर) तीन अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को संचालित होगी।
  • प्रयागराज से दादर के लिए गाड़ी संख्या 04139/04140 साप्ताहिक विशेष गाड़ी दो अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
  • प्रयागराज से वेरावल के लिए गाड़ी संख्या 04173/04174 एक अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी।
  • सूबेदारगंज से वलसाड के लिए गाड़ी संख्या 04119/04120 साप्ताहिक विशेष ट्रेन तीन अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी।

इसी रूट की एक अन्य गाड़ी संख्या 04177/04178 का संचालन छह अक्तूबर से 25 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार को होगा। सूबेदारगंज से उधना के बीच द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 04155/04156 आगामी 19 अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा सूबेदारगंज से दादर के लिए गाड़ी संख्या 04175/04176 साप्ताहिक विशेष गाड़ी चार अक्तूबर से 24 नवंबर के बीच प्रत्येक रविवार को तथा सूबेदारगंज से इंदौर के लिए गाड़ी संख्या 04169/04170

साप्ताहिक विशेष गाड़ी दो अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को यात्रियों की सेवा के लिए पटरी पर उतरेगी।

.