यूपी होमगार्ड पीईटी के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड; जाने कब होगा टेस्ट

Sep 13, 2026 01:25 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

साथ ही पीईटी की नई तारीख भी सामने आ गई है। पीईटी के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

UP Home Guard PET admit card 2026 released

यूपी होमगार्ड पीईटी एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती से जुड़ा खास अपडेट सामने आया है। जो उम्मीदवार यूपी होमगार्ड पीईटी के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे, अब वो खत्म हो चुका है। क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का एडमिच कार्ड जारी कर दिया है। साथ ही पीईटी की नई तारीख भी सामने आ गई है। पीईटी के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

कब होगा एग्जाम

बता दें बता दें कि प्रदेश में होमगार्डस के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) आगामी 15 सितंबर से आयोजित होगी। इसमें डॉक्यूमेंट्स के सत्यापन संवीक्ष एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी-पीएसटी) में चयनित करीब एक लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

ऐसे डाउनलोड करें यूपी होम गार्ड PET एडमिट कार्ड

  1. यूपी होमगार्ड पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

2. यहां होम पेज पर UP Home Guard Enrollment-2025 PET Admit Card से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।

4. इसके बाद सबमिट करें। कुछ देर में आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित निकाल कर रख लें।

पुराने एडमिट कार्ड से नहीं मिलेगी एंट्री

वहीं, बोर्ड ने साफ किया है कि संशोधित तारीखों के लिए पहले जारी किए गए एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करना जरूरी है।

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी जरूर चेक करें

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी निर्देश ध्यान से जांच लें। किसी तरह की परेशानी होने पर बोर्ड की हेल्पलाइन 08065075069 पर संपर्क किया जा सकता है।

होमगार्ड भर्ती की दौड़ सिंथेटिक ट्रैक पर कराने की तैयारी

बता दें कि होमगार्ड जवानों के 41 हजार से अधिक पदों पर इनरोलमेंट के अंतिम चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) बाकी है, जिसमें बारिश रोड़ा बन रही है। विभिन्न जिलों में भारी वर्षा को देखते हुए पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड अब दौड़ सिंथेटिक ट्रैक पर कराने की तैयारी कर रहा है। बोर्ड ने खेल विभाग से सिंथेटिक ट्रैक की उपलब्धता का ब्योरा मांगा है। लखनऊ में 35वीं वाहिनी पीएसी परिसर में सिंथेटिक ट्रैक उपलब्ध है। बोर्ड अन्य ट्रैक की जानकारी कर रहा है। भर्ती बोर्ड ने बारिश के कारण दौड़ की प्रस्तावित तिथियों में बदलाव कर दिया था। अब 14 सितंबर से दौड़ प्रस्तावित है, जिसमें लगभग 90 हजार अभ्यर्थियों को हिस्सा लेना है।

बोर्ड इनकी दौड़ सिंथेटिक ट्रैक पर अलग-अलग पालियों में कराने की योजना बना रहा है, जिससे इनरोलमेंट की प्रक्रिया को जल्द पूरा कराया जा सके। भर्ती बोर्ड ने इसके चलते शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के संसोधित प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि में फिर बदलाव किया है। पहले बदलाव कर प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 10 सितंबर तय की गई थी। बोर्ड इसके साथ ही आने वाले दिनों में सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों की दौड़ भी कराने की योजना बनाई जा रही है, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।