गुरुग्राम हिट एंड रन केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, पुलिस ने आरोपी कल्याण बैसला को दौसा से पकड़ा, सिया ने उठाए थे गंभीर सवाल

Biker Siya Hit And Run Case: गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के दौसा से हिरासत में ले लिया है. इससे तुरंत पहले पुलिस ने केस में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी थी.

Biker Siya Hit And Run Case: गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के दौसा से हिरासत में ले लिया है. इससे तुरंत पहले पुलिस ने केस में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी थी.

author-image

New Update

Biker Siya Hit And Run Case (1)

Biker Siya Hit And Run Case

Biker Siya Hit And Run Case: हिट एंड रन मामले में गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने जांच अभियान चलाते हुए आरोपी कल्याण बैसला को राजस्थान के दौसा से हिरासत में ले लिया है. इससे पहले पुलिस ने केस में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी थी. सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने नई धारा जोड़ी थी. वहीं सिया ने घटना से जुडे़ कई गंभीर सवाल उठाए थे. 

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की तीन टीमें बनाई गई थीं. तीनों टीमें अलग-अलग जगहों पर लगातार छापेमारी की. पुलिस को पता चला था कि आरोपी घटना के बाद से अपने घर पर नहीं है. वह फरार चल रहा है. पुलिस उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई. मामले की जांच में वायरल वीडियो भी पुलिस के लिए अहम साबित हुआ है. पुलिस ने वीडियो और सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से जांच की है. फुटेज से मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने केस में आगे की कार्रवाई की है. 

Gurugram's Golf Course Accident Case | Accused Kalyan Bainsla has been arrested. More details awaited: Gurugram Police pic.twitter.com/xTmMt2oPmV

— ANI (@ANI) September 15, 2026

10 साल तक हो सकती है जेल

गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड एक्सीडेंट मामले में गुरुग्राम खुद संज्ञान लेते हुए सेक्टर-56 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया. बाद में गहन जांच और CCTV फुटेज के विस्तृत विश्लेषण के दौरान, आरोपों में BNS की धारा 109 (हत्या की कोशिश) जोड़ी गई. इस धारा के तहत 10 साल तक की जेल का प्रावधान है. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में हिट एंड रन की सनसनीखेज घटना, ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, चालक फरार

पीड़ित सिया ने उठाए गंभीर सवाल

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर हिट एंड रन की घटना का शिकार हुईं सिया ने आरोपी की गिरफ्तारी में देरी को लेकर गुरुग्राम पुलिस पर सवाल उठाए हैं. घटना के दो दिन बाद सिया ने कहा कि जिस कार चालक पर उन्हें टक्कर मारने का आरोप है, वह मीडिया चैनलों से बात कर रहा है, लेकिन पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है.

#WATCH | Delhi: Gurugram's Golf Course accident case | Victim Sia says, "Police are on their way here to record my statement. The FIR was already filed yesterday, and now they are coming to take my statement. I will explain everything to them in detail. I will push for strict… pic.twitter.com/3SogLvncL4

— ANI (@ANI) September 15, 2026

सिया ने आरोप लगाया कि कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और इसके बाद उन्हें ही हादसे के लिए जिम्मेदार बताया. उनका कहना है कि आरोपी लाल बत्ती पार करके मौके से फरार हो गया था. सिया ने कहा कि घटना के बाद से आरोपी खुलेआम घूम रहा है और मीडिया में अपनी तरफ की कहानी बता रहा है.

'कार का नंबर भी दिया' 

सिया ने कहा कि जिसने किसी को टक्कर मारी और सड़क पर छोड़ दिया, वह अब भी खुलेआम घूम रहा है. वह पत्रकारों को बयान दे रहा है और अपनी कहानी बता रहा है. उसे इतना समय कैसे मिल रहा है? पुलिस उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है? पुलिस के पास अब तक घटना से जुड़ी पूरी जानकारी होनी चाहिए. मैंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कार का नंबर भी दिया था. इसके बावजूद पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.

सिया ने बताया- हादसे के दौरान क्या-क्या हुआ?

सिया ने बताया कि हादसा बेहद चौंकाने वाला था. ट्रैफिक की वजह से वह तीसरी लेन में धीमी रफ्तार से साइकिल चला रही थीं. तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी और वह सड़क पर गिर गईं. सिया ने कहा कि उस समय वह पूरी तरह घबरा गई थीं और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि अचानक उनके साथ क्या हुआ. उन्होंने बताया कि उनके साथ साइकिल चला रहे एक दूसरे व्यक्ति ने कार चालक को रोकने की कोशिश की. उसने चालक से रुकने को कहा और बताया कि गलती उसकी थी. लेकिन कार चालक अपनी गलती मानने के बजाय सिया को ही जिम्मेदार बताता रहा. वह मौके पर नहीं रुका. इसके बाद उसने लाल बत्ती पार की, बाएं मुड़ा और कार लेकर फरार हो गया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली हिट एंड रन केस में नया मोड़, आरोपी किशोर के पिता का आया बयान, जानें क्या कहा