रुद्राभिषेक के बाद अब गणपति पूजा करने पर ट्रोल हुईं अफसाना खान, लोग बोलें- 'शर्म आनी चाहिए'
Afsana Khan Trolled: अफसाना खान कुछ समय से पूजा करने को लेकर ट्रोल हो रही है. वहीं, अब गणेश चतुर्थी उत्सव में शामिल होने पर भी लोग भड़क गए हैं.
Afsana Khan Trolled: अफसाना खान कुछ समय से पूजा करने को लेकर ट्रोल हो रही है. वहीं, अब गणेश चतुर्थी उत्सव में शामिल होने पर भी लोग भड़क गए हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/15/afsana-khan-2026-09-15-16-47-14.jpg)
Afsana Khan Photograph: (Afsana Khan (Instagram))
Afsana Khan Trolled: पंजाब की जानी-मानी सिंगर और 'बिग बॉस 15' की एक्स कंटेस्टेंट अफसाना खान पिछले कुछ समय से पूजा करने को लेकर ट्रोल हो रही है. वहीं, अब एक बार फिर वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. हाल ही में सिंगर अपने पति के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के घर गणपति सेलिब्रेशन (Ganesh Chaturthi) में पहुंची. वहीं,मुस्लिम होने के बावजूद एक्ट्रेस को पूजा करता देख लोग भड़क गए हैं.
अफसाना ने की गणपति पूजा
हाल ही में अफसाना खान ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वो कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के घर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में शामिल होते दिखें. वीडियो में वो भगवान गणेश की खूबसूरती से सजी मूर्ति के सामने बैठी हुई दिख रही हैं और उनके साथ उनके पति, सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर साज भी हैं. सिंगर ने बप्पा का आशीर्वाद लिया और पूजा की. वहीं, वो कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के साथ पोज देते हुए भी नजर आईं.
अफसाना खान ने लिखा लंबा कैप्शन
वहीं अफसाना खान ने लंबा चौड़ा कैप्शन मेx भी लिखा- 'गणपति बप्पा मोरया! गणपति बप्पा सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां, प्यार और सुख-समृद्धि लेकर आएं. हर घर में खुशहाली रहे, सभी स्वस्थ और तंदुरुस्त रहें और बप्पा का आशीर्वाद हमेशा सब पर बना रहे. गणपति बप्पा के आशीर्वाद से आज का दिन और भी खास बन गया. कपिल पाजी और गिन्नी भाभी के घर गणेश चतुर्थी पर बहुत प्यार, खुशियाँ और खूब सारी मस्ती हुई.'
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान से फैन ने की रसियन एक्ट्रेस संग काम करने की डिमांड, किंग ने दिया मजेदार जवाब!
मीका सिंह भी आए नजर
वीडियो में अफसाना खान सिंगर मिका के साथ भी दिख रही हैं. जहां मिका ढोलक बजा रहे हैं तो वहीं अफसाना चम्मच से ताल दे रही हैं. वीडियो में अफसाना मेहमानों के साथ भी फोटो क्लिक कराती दिख रही हैं. अपने कैप्शन में अफशाना ने मीका का भी जिक्र किया और लिखा- 'मीका पाजी के घर गणपति बप्पा के दर्शन करके दिल बहुत खुश हो गया. बहुत खूबसूरत शाम, बहुत सारी यादें और अपनों के साथ बिताया एक प्यारा दिन.'
अफसाना को ट्रोल कर रहे यूजर्स
वहीं, मुस्लिम होते हुए अफसाना को पूजा करता देख लोग भड़क गए. एक ने लिखा- 'शर्म आनी चाहिए तुम्हें पहले तो वो पाप करती है और फिर भगवान की पूजा-अर्चना करती है.' एक और कमेंट में लिखा- 'बब्बू मान ने सच कहा था. उसने शोहरत के लिए अपना धर्म छोड़ दिया.' वहीं, कुछ यूजर्स उनके सपोर्ट में भी आए और प्यार और दुआओं की बात की.
पहले भी ट्रोल हो चुकी हैं अफसाना खान
बता दें, ये पहली बार नहीं है जब हिंदू धार्मिक परंपराओं में हिस्सा लेने के लिए अफसाना की आलोचना हुई हो. इस साल अगस्त में, भी सावन के पवित्र महीने के दौरान, उन्होंने अपने पति साज के साथ शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया था. जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने शेयर किए थे. उन्होंने यहेभावना भी जाहिर की थी, "मेरी ताकत मेरे महादेव हैं." इस पोस्ट पर लोगों ने तारीफ भी की और कई ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी किया था.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: शाहरुख खान ने फिल्म 'किंग' की रिलीज डेट की कंफर्म, सामंथा की हुई गोद भराई की रस्म