कुरुक्षेत्र जिले के दबखेड़ी गांव में पुल के पास नरवाना ब्रांच नहर में डूबे 13 साल के स्टूडेंट वरुण का शव तीसरे दिन करीब 3 किलोमीटर दूर से बरामद हुआ। पुलिस ने आज वरुण के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। परिवार ने वरुण को धक्का देने का आरो

.

SDRF और गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने नहर में सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम को ज्योतिसर हेड के पास नहर में बच्चे का शव बहने की सूचना मिली। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। पता चलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन बेटे का शव देखते ही परिवार के लोग बिलख पड़े।

वरुण के शव को मॉर्चरी में लेकर जाते हुए।

वरुण के शव को मॉर्चरी में लेकर जाते हुए।

दोस्तों के साथ नहाने आया था

वरुण सोमवार शाम अपने दोस्तों के साथ दबखेड़ी पुल के पास नहर में नहाने गया था। यहां नहाते हुए बहाव की चपेट में आने से बह गया। घटना के बाद उसके साथ आए दोस्त रोने लगे। आसपास के लोगों ने रोने का कारण पूछकर तुरंत गोताखोर प्रगट सिंह को सूचना दी। उसी समय से गोताखोर प्रगट सिंह की टीम वरुण की तलाश कर रही थी।

नहर किनारे पड़े मिले थे कपड़े-चप्पल

वरुण के कपड़े और चप्पल किनारे पर पड़े मिले। पहले दिन अंधेरा होने और नहर में तेज बहाव के कारण सर्च अभियान रोकना पड़ा। मंगलवार को दोबारा तलाश शुरू हुई। गोताखोरों ने करीब 2 किलोमीटर के हिस्से में नहर को खंगाला, लेकिन वरुण का कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को एसडीआरएफ की टीम भी सर्च अभियान में शामिल हुई।

घटना के बाद वरुण के दोस्त किनारे पर बैठकर रोने लगे। पूछताछ में उन्होंने सारी घटना बताई।

घटना के बाद वरुण के दोस्त किनारे पर बैठकर रोने लगे। पूछताछ में उन्होंने सारी घटना बताई।

ट्यूशन के लिए घर से निकला था

दोपहर से शाम तक अलग-अलग हिस्सों में तलाश की गई। इसी दौरान ज्योतिसर हेड के पास वरुण का शव बरामद हो गया। परिवार के अनुसार, वरुण सोमवार को घर से ट्यूशन जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन ट्यूशन जाने की बजाए दोस्तों के साथ नहर पर पहुंच गया। परिवार ने उसे धक्का देने का आरोप लगाया है।

आठवीं कक्षा का था छात्र

वरुण के ताऊ रणबीर सिंह ने बताया कि वह उनके भाई राजबीर का छोटा बेटा था। उसका बड़ा भाई तरुण डिप्लोमा कर रहा है। वरुण आठवीं कक्षा में पढ़ता था। वह आमतौर पर माता-पिता को बिना बताए कहीं नहीं जाता था और ट्यूशन से भी गैरहाजिर नहीं होता था। सोमवार को वह पहली बार ट्यूशन जाने के बजाय दोस्तों के साथ नहर पर चला गया।

घटना के बारे में बताते गोताखोर प्रगट सिंह।

घटना के बारे में बताते गोताखोर प्रगट सिंह।

पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव

पुलिस ने आज गुरुवार को वरुण के शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के परिवार के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. गौरव कोशिश ने बताया कि वरुण की मौत डूबने हई है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले।