ये क्या! हारने के बाद भी अपने खिलाड़ियों की तारीफ करते नहीं थके कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 'वो वाकई शानदार था...'

Harry Brook Statement After Losing First ODI: भारत के साथ खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को करारी हार का सामना करना पड़ा. आइए जानते हैं कि हारने के बाद हैरी ब्रूक ने क्या-क्या कहा...

Harry Brook Statement After Losing First ODI: भारत के साथ खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को करारी हार का सामना करना पड़ा. आइए जानते हैं कि हारने के बाद हैरी ब्रूक ने क्या-क्या कहा...

author-image

New Update

Harry Brook Statement After Losing First ODI reveal real reason why england lost match against india

हैरी ब्रूक Photograph: (Image Source: AFP)

Harry Brook Statement After Losing First ODI: भारत के साथ खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में इंग्लैंड की ओर से जो रूट और लियाम डॉयन ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन पूरी टीम 259 का लक्ष्य ही खराड़ कर सकी. वहीं टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से इंग्लैंड को हरा दिया. तो आइए जानते हैं कि इस हार के बाद इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने क्या-क्या कहा...

हैरी ब्रूक ने बताई हार की असली वजह

इंग्लैंड को एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार की असली वजह के बारे में कैप्टन हैरी ब्रूक ने बात की. उनका मानना है कि 20 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद उनकी टीम मैच में पिछड़ गई थी.

हैरी ब्रूक ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, "मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में हमने 20 रन पर 5 विकेट गंवा दिए, जिससे हम हमेशा ही पिछड़ जाते हैं. लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह से लड़कों ने संघर्ष किया और गेंदबाजी से हमें मैच में वापस लाने की कोशिश की, वह शानदार था और अंत में एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचना, जिसे हम संभावित रूप से बचा सकते थे, लड़कों का बेहतरीन प्रयास था."

— BCCI (@BCCI) July 14, 2026

बल्लेबाजी में कुछ बदलाव करने के बारे में कहा, "जाहिर है, 20 रन पर 5 विकेट गंवाना कभी भी आदर्श नहीं होता. हम निश्चित रूप से खेल के उस दौर में थोड़ा बेहतर खेलना चाहते थे, लेकिन जैसा कि मैंने कहा, 260 रन बनाना, उस दौर में भी, रूटी और डॉसी का बेहतरीन प्रयास था, वह साझेदारी, और अंत में कुछ छोटी पारियों का भी."

259 के दिए टारगेट पर क्या बोले हैरी ब्रूक?

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जहां पूरी टीम 259 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. जब हैरी ब्रूक से पूछा गया कि क्या उन्हें लगा कि 260 रन का स्कोर बचाया जा सकता था. उन्होंने कहा, "हमें लगा कि पिच में भी काफी बदलाव आया. यह थोड़ी धीमी हो गई और इसने उन्हें आसानी से रन बनाने का मौका दिया. उन्हें बस 5-6 रन प्रति ओवर की रफ्तार से रन बनाने की जरूरत थी और हां, ब्रेक के समय हमें लगा कि अगर पिच ऐसी ही रहती तो शायद हमारे पास पर्याप्त रन होते."

Defeat in Birmingham.

Runs from Ben Duckett, Joe Root and Liam Dawson weren’t enough as India win by 6 wickets. pic.twitter.com/mcPbjq1Yy7

— England Cricket (@englandcricket) July 14, 2026

टीम कॉम्बिनेशनल का फैसला करते हैं पिच देखकर

हैरी ब्रूक ने साफ कर दिया है कि वह प्लेइंग-11 का फैसला पिछली हार से नहीं बल्कि पिच के हिसाब से करते हैं. अगले मैच में टीम कॉम्बिनेशन और सीरीज के दौरान बदलाव की संभावना पर कहा, "हम पिच के हिसाब से टीम चुननने की कोशिश करते हैं. जाहिर है, अगर हमें कुछ और रन मिल जाते, तो हमारे स्पिनर बीच के ओवरों में उन्हें थोड़ा और बेहतर तरीके से रोक पाते. लेकिन देखिए, बात फिर वहीं आ जाती है उस 5 विकेट पर 20 रन के स्कोर की, जो आदर्श नहीं था और अगर किसी और दिन हम 320-330 रन बना लेते, तो हमारे स्पिनरों की इसमें अहम भूमिका होती."

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल क्या खेल पाएंगे दूसरा वनडे मैच? जानिए हैमस्ट्रिंग की चोट को ठीक होने में लगता है कितना वक्त