पार्टी तोड़ने के आरोप पर बीजेपी का पलटवार- ममता और पवार तो कांग्रेस से अलग हुए थे

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘पार्टी चोरी’ के आरोप का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उन पर ही निशाना साधा. बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी ने जिन पार्टियों का नाम लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है, वो तो कांग्रेस से ही अलग हुए थे… ममता बनर्जी ने कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी बनाई थी और शरद पवार ने भी कांग्रेस को छोड़कर नेशलन कांग्रेस पार्टी (NCP) बनाई थी… राहुल गांधी को अपनी ही पार्टी का इतिहास नहीं पता है.

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि शरद पवारजी 1991 में कांग्रेस से विदेशी मूल के मुद्दे पर अलग हुए थे… और अब विदेशी मूल के वारिस राहुल गांधीजी को अपनी ही पार्टी का मूल नहीं पता है… 1997 में ममता बनर्जीजी कांग्रेस के अंदर की परिस्थितियों से दुखी होकर कांग्रेस से अलग हुई थीं… और फिर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस बनाई… इसके बाद पश्चिम बंगाल में तृण और मूल से ही ममता बनर्जीजी ने कांग्रेस को ध्वस्त कर दिया था.’

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘बहुत से नेता अपने लिखा हुआ पढ़ते नहीं हैं.. इसमें अग्रणी नेता राहुल गांधीजी हैं… आपको अपनी पार्टी का इतिहास नहीं हो तो आप अपने परिवार का इतिहास पता कर लीजिए… 1969 में इंदिराजी ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मतदान करा दिया था… राहुल गांधी को यह नहीं पता है कि उनका परिवार ने क्या-क्या कमाल किया है… कुछ दिन पहले ही अशोक गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे थे, लेकिन बनने ना दिया गया.’

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘चौधरी चरण सिंह को किसने धोखा दिया… कांग्रेस ने… सत्र होने से पहले ही समर्थन वापस ले लिया था… अभी 2009 और 2018 में राजस्थान में आपने आधा दर्जन हाथी निगल लिया था… 6 विधायक बसपा के थे जो कि आपका समर्थन कर रहे थे.. उनको अपनी में आपने शामिल करा लिया.. राहुल गांधी को अपनी पार्टी का इतिहास ही नहीं पता है.’

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग के फैसले पर राहुल गांधी ने कहा था, ‘पहले शिवसेना, फिर NCP और अब तृणमूल कांग्रेस… हर बार एक ही पैटर्न – BJP और चुनाव आयोग मिलकर एक पार्टी को तोड़ते हैं… फिर उसका चुनाव चिन्ह छीन लिया जाता है… जब पूरी की पूरी पार्टी चोरी हो सकती है, तो करोड़ों भारतीयों के वोट चोरी होना भी हैरानी की बात नहीं… वोट चोरी… सरकार चोरी… अब पार्टी चोरी – ये हमारे लोकतांत्रिक पतन के प्रतीक बन गए हैं.’

राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘ECI की संवैधानिक ज़िम्मेदारी जनादेश की रक्षा करना है – मगर उल्टा वो उन ताकतों की मदद कर रहा है, जो जनता के फैसले को ही पलट देते हैं… यह लड़ाई सिर्फ़ ममता बनर्जी जी की नहीं है… यह हर राजनीतिक दल, हर मतदाता की लड़ाई है जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहता है.’

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button