केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह शहीद की प्रतिमा के अनावरण के दौरान शहीद की पत्नी एवं लड़के से बातचीत करते हुए।

गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर में सोमवार को देशभक्ति और शहीदों के सम्मान में खास कार्यक्रम हुए। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और पटौदी की विधायक बिमला चौधरी मौजूद रहीं। कई जरूरी कार्यक्रम पूरे किए गए।

.

कार्यक्रम की शुरुआत गांव डाबोदा से हुई। यहां केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शहीद सूबेदार नरेश कुमार की प्रतिमा का अनावरण किया और शहीद स्मारक का लोकार्पण किया। सूबेदार नरेश कुमार 315 फील्ड रेजिमेंट में तैनात थे और देश के लिए शहीद हुए थे। इस मौके पर शहीद के सम्मान में पेड़ भी लगाए गए।

शहीद सुबेदार नरेश कुमार का लड़का आकाश मेहता अपने पिता की प्रतिमा को माला पहनाते हुए।

शहीद सुबेदार नरेश कुमार का लड़का आकाश मेहता अपने पिता की प्रतिमा को माला पहनाते हुए।

ताजनगर में शहीद राव तुलाराम पार्क का उद्घाटन किया

समारोह में वक्ताओं ने 'रामपुरा हाउस' के योगदान की तारीफ की। इसे 'नेता बनाने की फैक्ट्री' बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस घराने ने हमेशा क्षेत्र का नेतृत्व करने वाले नेताओं को आगे बढ़ाया है।

डाबोदा के कार्यक्रम के बाद सभी अतिथि गांव ताजनगर पहुंचे। यहां 'शहीद राव तुलाराम पार्क' का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि राव इंद्रजीत सिंह ने कदम्ब का पौधा लगाकर पार्क का लोकार्पण किया। उन्होंने पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को यूवा गदा भेंट करते हुए।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को यूवा गदा भेंट करते हुए।

'आरती की जीत में 36 बिरादरी के लोगों ने समर्थन दिया'

गांव डाबोधा मे जनसभा को संबोधित करते हुए राव इंद्रजीत सिंह ने ग्रामीणों को रोज कसरत करने और सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी। अपनी बेटी आरती राव के अटेली विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए वे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात के बावजूद डाबोदा और आसपास के ग्रामीणों ने अपने नाते-रिश्तेदारों और सामाजिक संपर्कों से हर वर्ग को जोड़ा।

उन्होंने बताया कि '36 बिरादरी' के लोगों ने मिलकर समर्थन दिया और आरती राव की जीत पक्की की। इसके बाद उन्होंने पार्टी के भीतरघातियों (मीर जाफ़र) पर तीखा हमला किया।

'पार्टी के कुछ लोगों ने हराने का पूरा प्रयास किया'

संबोधन के दौरान राव इंद्रजीत सिंह ने चुनाव में पार्टी के भीतर रहकर विरोध करने वाले नेताओं पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने ऐसे नेताओं को 'मीर जाफर' की संज्ञा देते हुए कहा कि पार्टी के अंदर ही कुछ लोगों ने हराने का पूरा प्रयास किया, लेकिन जनता के अपार समर्थन और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के आगे भीतरघातियों की एक न चली।

​इलाके की सरदारी और गणमान्य लोगों की उपस्थिति

​कार्यक्रम में किसान नेता राव मानसिंह, मार्केट कमेटी के चेयरमैन दौलतराम, पूर्व जिला उपप्रमुख संजीव यादव, भाजपा जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र चेयरमैन, सतीश प्रधान सहित इंडियन वेटरन्स ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारी, भारी संख्या में पंच-सरपंच, लंबरदार, भाजपा नेता और इलाके की प्रबुद्ध सरदारी मौजूद रही।