दांतों की सफाई करवाने गई थी युवती, दुकानदार गलत तरीके से करने लगा टच… हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपी सतपाल को गिरफ्तार कर लिया.

Chamoli News: चमोली के ज्योतिर्मठ मुख्य बाजार में दांतों की सफाई कराने पहुंची एक युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है. युवती ने मंगलवार दोपहर बाद थाने पहुंचकर दुकानदार के खिलाफ लिखित शिकायत दी. शिकायत में उसने आरोप लगाया कि दांतों की सफाई के दौरान दुकानदार ने उसके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की.

पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद आरोपी सतपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा.

दांतों की सफाई कराने दुकान पहुंची थी युवती

जानकारी के मुताबिक, युवती मंगलवार को ज्योतिर्मठ मुख्य बाजार स्थित दुकानदार के पास दांतों की सफाई कराने गई थी. आरोपी पिछले कुछ वर्षों से इलाके में दांतों की सफाई समेत इससे जुड़े काम कर रहा था. युवती का आरोप है कि दांतों की सफाई के दौरान दुकानदार ने उसके साथ छेड़छाड़ की. युवती ने इस संबंध में पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए लिखित तहरीर दी है.

ये भी पढ़ें- 8वीं के छात्र ने घर से चुराए 4.5 लाख रुपये, स्कूल में दोस्तों को बांटे एक बच्चे ने तो खरीद लिया iPhone

पुलिस के अनुसार, मामले से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया. कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि युवती की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी सतपाल को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.

संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस युवती की शिकायत और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा. पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पूरन भिलंगवाल

पूरन भिलंगवाल

वरिष्ठ पत्रकार पूरन भिलंगवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक, न्यायिक तथा जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जोशीमठ (जिला चमोली) के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके पूरन 15 वर्षों से अधिक समय से समाचार पत्रों में लेखन एवं रिपोर्टिंग का काम कर रहे हैं. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है. वर्तमान में वे चमोली से TV9 भारतवर्ष के संवादाता के रूप में जुड़े हुए हैं. पूर्व में वो एडीसी (सिविल) के सरकारी अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इससे उन्हें न्यायिक व्यवस्था, विधिक प्रक्रियाओं और प्रशासनिक विषयों की गहन समझ है. उन्होंने "पहाड़ Inside" नाम से अपना स्वतंत्र न्यूज़ पोर्टल भी संचालित किया, जिसने क्षेत्रीय और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. लगभग दो वर्ष पूर्व अपरिहार्य कारणों से इसका संचालन बंद कर दिया गया, किंतु स्वतंत्र एवं जनपक्षीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी बनी हुई है.

Read More

google button