श्रीगंगानगर में नगर परिषद सभापति और उपसभापति के शपथ ग्रहण समारोह में विवाद हो गया। बुधवार (23 सितंबर) शाम को हुए समारोह में भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी खत्री समाज के अध्यक्ष ललित बहल पर भड़क गए।

.

विवाद सभापति और उपसभापति को बुके देने को लेकर हुआ। मंच पर भीड़ बढ़ी तो बिहाणी ने बहल को ऊपर चढ़ने से मना कर दिया। इस पर बहल ने नाराज होकर बुके विधायक के सामने ही टेबल पर फेंक दिया। विधायक ने बहल को कार्यक्रम से बाहर निकालने के लिए कह दिया।

सबसे पहले देखिए- कार्यक्रम में विवाद से जुड़ी PHOTOS

बुके फेंके जाने से नाराज विधायक मंच पर खड़े होकर चिल्लाने लगे। उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है।

बुके फेंके जाने से नाराज विधायक मंच पर खड़े होकर चिल्लाने लगे। उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है।

मंच पर मौजूद दूसरे लोगों ने उन्हें समझाइश कर बैठाया। तब तक बहल कार्यक्रम से चले गए थे।

मंच पर मौजूद दूसरे लोगों ने उन्हें समझाइश कर बैठाया। तब तक बहल कार्यक्रम से चले गए थे।

भीड़ बढ़ने लगी तो विधायक ने नीचे खड़े लोगों को फिर से डांट दिया।

भीड़ बढ़ने लगी तो विधायक ने नीचे खड़े लोगों को फिर से डांट दिया।

विधायक के टोकने पर भी नहीं माने लोग

हाल ही में हुए निकाय चुनाव में श्रीगंगानगर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बना है। बुधवार को सभापति अजय दावड़ा और उपसभापति पुष्पा देवी का शपथ ग्रहण था।

शपथ ग्रहण से पहले मंच के नीचे व मंच पर बधाई देने वालों की भीड़ हो गई। मंच पर मौजूद विधायक बिहाणी ने दो-तीन बार लोगों को टोकते हुए कहा कि पहले शपथ ग्रहण होने दें, बाद में एक-एक कर बुके दे देना।

इसी दौरान ललित बहल दो-तीन लोगों के साथ मंच पर चढ़ने लगे। विधायक बिहाणी ने कहा कि उपसभापति का सम्मान हो रहा है और मंच पर एक साथ भीड़ करना ठीक नहीं है।

चिल्लाते हुए पार्षद से कहा- इसे बाहर निकालो

विधायक के टोकने पर ललित बहल तैश में आ गए। उन्होंने सभापति और उपसभापति के लिए लाए गए बुके टेबल पर फेंक दिए। बुके फेंके जाने से विधायक बिहाणी नाराज हो गए।

उन्होंने कहा- यह कौन-सा तरीका है। इसके बाद उन्होंने पार्षद बंटी वाल्मीकि से कहा कि इसे पकड़कर बाहर ले जाओ। ऐसे लोगों की मुझे जरूरत नहीं है।

इसके बाद सभापति अजय दावड़ा, समाजसेविका सीता स्वामी और भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान ने विधायक को शांत किया।

बहल बोले- मैं तो गया ही नहीं

मामले को लेकर विधायक बिहाणी ने आरोप लगाया कि ललित बहल ने कार्यक्रम में व्यवधान डालने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि बार-बार समझाने के बावजूद बहल स्टेज पर चढ़ने लगे और रोकने पर गुस्से में बुके मेज पर फेंक दिया।

वहीं, ललित बहल का दावा है कि वे इस कार्यक्रम में गए ही नहीं। इस पर विधायक बिहाणी का कहना है कि कार्यक्रम के वीडियो मौजूद हैं।

बिहाणी का विवादों से पुराना नाता

1. AEN से मारपीट का आरोप, FIR हुई: करीब 5 महीने पहले राजस्थान अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (RUIDP) के AEN जगनलाल बैरवा से मारपीट हुई थी। आरोप था कि विधायक और उनके साथियों ने अधिकारी को पीटा था। मामले में विधायक सहित 30 लोगों पर FIR दर्ज की गई थी। पूरी खबर पढ़िए…

2. किडनैपिंग का भी लगा था आरोप: दो साल पहले भी श्रीगंगानगर के ही एक डॉक्टर ने विधायक बिहाणी पर मारपीट और किडनैपिंग का केस दर्ज कराया था। डॉक्टर का आरोप था बिहाणी उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से नाराज थे। पूरी खबर पढ़िए…