अब दो स्कॉलरशिप का एक साथ मिल सकेगा फायदा:नेशनल स्कॉलरशिप के नियम बदले, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई

15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर स्कॉलरशिप के नियमों में बदलाव किया गया है, जो 2026-27 से लागू होंगे। केंद्र सरकार के नए नियम के अनुसार, अगर कोई स्टूडेंट, जिसे वेलफेयर-बेस्ड स्कॉलरशिप मिल रही है, मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप के लिए भी योग्य हो जाता है, तो उसे मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप भी मिलेगी। इसी तरह से मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप पाने वाले स्टूडेंट को वेलफेयर बेस्ड स्कॉलरशिप भी मिल सकती है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अपने सभी स्कूलों से कहा है कि वे इस संबंध में लोगों को अवेयर करने के लिए स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और अन्य संबंधित लोगों तक यह जानकारी पहुंचाएं।

संबंधित विभागों ने उम्मीदवारों को डुप्लिकेट माना

सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर 'डिडुप्लिकेशन मॉड्यूल' लागू करने के दौरान, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (DoSEL) व सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग (DoSJE) के बीच कुछ समस्याएं सामने आईं, जिसमें कई उम्मीदवारों को 'डुप्लिकेट' माना गया।

इन मामलों की जांच से यह बात सामने आई कि भारत सरकार द्वारा लागू की गई स्कॉलरशिप के क्लासिफिकेशन, लिमिट और मकसद को लेकर अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों के बीच एक जैसी समझ होनी चाहिए।

L1 वेरिफिकेशन के नए नियम :

  • L1 वेरिफिकेशन के दौरान अपडेट की गई ट्यूशन फीस, एडमिशन फीस और अन्य नॉन-रिफंडेबल फीस की जानकारी बाद में किए गए आवेदनों में अपने आप भर जाएगी।
  • आवेदक द्वारा जमा किए गए सभी आवेदन और उनका स्टेटस, इंस्टीट्यूट नोडल ऑफिसर (INO) को दिखाई देंगे।
  • आवेदनों को डिफेक्टिव मार्क करते समय, कमियों को अलग-अलग दो कैटेगरी यानी पहला स्कीम से जुड़ी जानकारी में कमियां और दूसरा सामान्य या एकेडमिक जानकारी में कमियों में बांटा जाएगा।

L 2 वेरिफिकेशन के नए नियम :

  • किसी आवेदक द्वारा जमा किए गए सभी आवेदन और उनका स्टेटस, संबंधित सभी L2 नोडल ऑफिसर को एक साथ दिखाई देंगे।
  • इससे एक ही आवेदक द्वारा अलग-अलग स्कॉलरशिप कैटेगरी के तहत जमा किए गए कई आवेदनों पर निर्णय लेना आसान होगा।
  • जिन मामलों में कमियां नॉर्मल या एजुकेशनल डिटेल्स से संबंधित होती हैं, वहां आवेदक के अन्य सभी आवेदनों को अपने-आप "रेड फ्लैग" कैटेगरी में डाल दिया जाएगा।

NSP पर 1 जून से शुरू हैं आवेदन

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर एकेडमिक ईयर 2026-27 के आवेदन 1 जून 2026 से खुले हैं। अलग-अलग स्कॉलरशिप स्कीम की आखिरी तारीख अलग हो सकती है।

NSP ऑफिशियल पोर्टल लिंक

------------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें

NTA ने निकाली सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की भर्ती:एज लिमिट 65 साल, NEET, JEE जैसे एग्जाम के पेपर बनाने का मौका, नि:शुल्क करें अप्लाई

एनटीए ने सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की भर्ती निकाली है। ये एक्सपर्ट NTA द्वारा कराई जाने वाली परीक्षाओं के लिए पेपर तैयार करेंगे। साथ ही ट्रांसलेशन रिव्यू करने वालों की भी भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों का पैनल 3 साल तक वैलिड रहेगा, जिसकी हर साल समीक्षा की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें

.

खबरें और भी हैं...

  • NCERT 9वीं की सोशल साइंस, गणित की किताबें जारी: आधा सेशन बीतने के बाद आईं किताबें, 30 सितंबर से होगी बिक्री

    आधा सेशन बीतने के बाद आईं किताबें, 30 सितंबर से होगी बिक्री|जॉब - एजुकेशन,Jobs & Education - Dainik Bhaskar0:43
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कुत्तों को घुमाकर रोज कमा रहे 50 हजार: कभी 12-14 घंटे की नौकरी से थे परेशान, बने अपनी मर्जी के मालिक, अब लाखों में कमाई

    कभी 12-14 घंटे की नौकरी से थे परेशान, बने अपनी मर्जी के मालिक, अब लाखों में कमाई|जॉब - एजुकेशन,Jobs & Education - Dainik Bhaskar0:53
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • IIT बॉम्बे में 7 महीनों में तीसरा स्‍टूडेंट सुसाइड: 5 सालों में 67 IIT स्‍टूडेंट्स ने की आत्‍महत्‍या, सबसे ज्‍यादा IIT खड़गपुर में

    5 सालों में 67 IIT स्‍टूडेंट्स ने की आत्‍महत्‍या, सबसे ज्‍यादा IIT खड़गपुर में|जॉब - एजुकेशन,Jobs & Education - Dainik Bhaskar0:56
    • कॉपी लिंक

    शेयर