प्रो.-युद्धवीर सिंह ने संभाला शेखावाटी यूनिवर्सिटी के कुलगुरु का पदभार:आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के स्पेशलिस्ट, यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके

सीकर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सीकर में कटराथल स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर प्रोफेसर युद्धवीर सिंह को नया वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर युद्धवीर सिंह अभी रोहतक(हरियाणा) की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (UIET) के डीन थे।

शनिवार से श्राद्ध पक्ष शुरू होने के कारण प्रोफेसर युद्धवीर सिंह ने आज ऑर्डर जारी होते ही शेखावाटी यूनिवर्सिटी पहुंचकर पदभार संभाल लिया।

इससे पहले शेखावाटी यूनिवर्सिटी के पूर्व VC प्रो. अनिल राय को रूहेलखंड यूनिवर्सिटी लगा दिया गया था। उस समय डॉ. BR अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की VC प्रो. निष्ठा जसवाल को शेखावाटी यूनिवर्सिटी के VC पद का एडिशनल चार्ज दिया गया था।

उसके बाद से सर्च कमेटी शेखावाटी यूनिवर्सिटी के VC के लिए चयन प्रक्रिया में लगी थी। अब प्रो. युद्धवीर सिंह को शेखावाटी यूनिवर्सिटी का VC लगाया गया है।

प्रो. युद्धवीर सिंह के 5 पेटेंट और 1800+ साइटेशन्स

प्रो. सिंह का मुख्य शोध क्षेत्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, IoT, इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी और वायरलेस सेंसर नेटवर्क रहा है। उन्होंने IEEE, Elsevier और Springer जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक जर्नल्स में 150 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें से 80 से अधिक SCI/Scopus इंडेक्स्ड हैं।

प्रो. युद्धवीर सिंह के गूगल स्कॉलर पर उनके 1800 से अधिक साइटेशन्स हैं। उनके नाम 1 भारतीय, 1 जर्मन और 4 ऑस्ट्रेलियन पेटेंट दर्ज हैं।

.

खबरें और भी हैं...

  • सीकर में भागवत कथा सुनाएंगे इंद्रेश उपाध्याय: अग्र पीठाधीश्वर राजेंद्रदास समेत शेखावाटी के साधु-संत आएंगे; 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था

    अग्र पीठाधीश्वर राजेंद्रदास समेत शेखावाटी के साधु-संत आएंगे; 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था|सीकर,Sikar - Dainik Bhaskar0:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सीकर में 224 ग्राम पंचायतों में महिलाएं बनेंगी सरपंच: 449 पंचायतों में निकाली आरक्षण लॉटरी; देखें पूरे जिले की लॉटरी की लिस्ट

    449 पंचायतों में निकाली आरक्षण लॉटरी; देखें पूरे जिले की लॉटरी की लिस्ट|सीकर,Sikar - Dainik Bhaskar0:24
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • राजस्थान एक्सप्लेनर

    शादी पर रोक और सख्त ड्यूटी!: राष्ट्रपति के ADC पद पर चयन कितना मुश्किल? राजस्थान की नव्या की एंट्री क्यों है खास

    राष्ट्रपति के ADC पद पर चयन कितना मुश्किल? राजस्थान की नव्या की एंट्री क्यों है खास|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar3:16
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सीकर में 39.5 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान: तेज धूप निकलने से बढ़ी उमस, अभी बारिश की कोई संभावना नहीं

    0:26
    • कॉपी लिंक

    शेयर