Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में हत्या कर एक महिला का शव दफनाने का मामला सामने आया है. हत्या के बाद मकान को बाहर से लॉक कर हत्यारा फरार हो गया. बदबू उठने पर मिट्टी में शव दबा मिला. बिंदायका थाना पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकाला. पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है. पुलिस टीमें हत्या कर भागे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है.
पुलिस ने बताया- बिंदायका के प्रेस्टीज कॉलोनी में एक मकान के गार्डन में मिट्टी में दबा महिला का शव मिला है. बिंदायका इलाके में एक फैक्ट्री में काम करने वाले उत्तरप्रदेश निवासी प्रवेश (35) ने मकान किराए पर लिया था. पिछले करीब 2 महीने से प्रवेश पत्नी बताकर एक महिला के साथ यहां रह रहा था. सुबह करीब 8 बजे मकान मालिक देखरेख के लिए मकान पर आया था. मकान के लॉक मिलने पर उसने आस-पड़ोसी में पूछताछ की. जिसके बाद मकान के गार्डन की मिट्टी के ऊंचा-नीचा देखा. मिट्टी को संभालने के दौरान जमीन में एक महिला का हाथ दबा दिखाई दिया.
शव दफनाकर भागा आरोपी
लाश दबा होने का पता चलने पर बिंदायका थाना पुलिस को सूचना दी. हत्या कर शव दफनाने का पता चलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दफनाए महिला के शव को बाहर निकाला. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया. पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि प्रवेश ने महिला की हत्या की है. मारने के बाद शव को गड्ढा खोदकर रात के समय दफना दिया. जिसके बाद खुद मकान को लॉक कर फरार हो गया. पुलिस की ओर से मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे है.
पुलिस कर रही जांच
SHO (बिंदायका) अनिल जैमन ने बताया- पुलिस को मकान मालिक ने बताया कि करीब दो महीने पहले प्रवेश (22) ने किराए पर मकान लिया था. उसने महिला का नाम किरन (32) निवासी उत्तर प्रदेश बताया था. किरन को प्रवेश ने अपनी पत्नी होना बताया था. वह करीब 6 महीने की प्रेग्नेंट भी थी. पुलिस की ओर से मृतका के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में शव करीब 2-3 दिन पुराना होना लग रहा है. मृतका के शरीर पर किसी प्रकार के गंभीर चोट के निशान भी नहीं मिले है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही हत्या करने के तरीके का पता चल सकेगा.
सबूत मिटाने के लिए दफनाया
पुलिस जांच में सामने आया है कि रात के अंधेरे में प्रवेश ने गड्ढा खोदकर शव दफनाया. शव को गलाने के लिए गाड़ने के बाद ऊपर से नमक भी डाला था. नमक डालने के बाद मिट्टी के नीचे शव दबा दिया. करीब 3 दिन पहले हत्या के बाद प्रवेश घर पर आता-जाना भी था. रविवार सुबह जल्दी वह घर से निकल गया था. ठेकेदार से पैसे उधार लेकर आरोपी प्रवेश फरार हो गया. मृतका की पहचान किरन के रुप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की रहने वाली होना सामने आया है.

ध्वज आर्य
राजस्थान में 2008 से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत. 18 वर्षों के पत्रकारिता करियर में राजनीति, सामाजिक मुद्दे, विकास, अपराध और ग्राउंड रिपोर्टिंग पर काम. खबर की तह तक जाने, तथ्यों की पुष्टि करने और जटिल विषयों को सरल भाषा में जनता तक पहुंचाने में विशेषज्ञता. प्रिंट से डिजिटल मीडिया तक के बदलाव को करीब से देखा. प्रिंट ,डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्लेटफार्म पर काम का अनुभव. पत्रकारिता की शुरुआत के 10 साल क्राइम रिपोर्टिंग की. पूर्व में समाचार प्लस, इंडिया न्यूज, दैनिक भास्कर और अब नेशनल चैनल TV9 भारतवर्ष में राजस्थान ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी. इस सफर के दौरान ब्रेकिंग न्यूज से लेकर इन्वेस्टिगेशन स्टोरी के साथ कई बड़े खुलासे, कई बड़े चुनाव, आपदा, बड़े आंदोलनों की ग्राउंड ज़ीरो से कवरेज समेत भारत पाकिस्तान युद्ध (ऑपरेशन सिंदूर) को कवर किया. क्राइम की खबरों, बड़े राजनीतिक घटनाक्रम और युद्ध कवरेज में सबसे ज्यादा रूचि. मेरा मानना है कि खबर सिर्फ एक घटना नहीं है, उसके पीछे का सच भी है. पत्रकारिता का काम सत्ता पक्ष से सवाल पूछना और जनता की आवाज़ बनना है. निष्पक्षता, गति और सटीकता मेरी रिपोर्टिंग के तीन स्तंभ हैं.
Read More