नेतन्याहू ने रची थी हाईजैकिंग की साजिश? फ्लाईदुबई केस में ईरान का बड़ा आरोप

Flydubai Flight Case: फ्लाईदुबई फ्लाइट केस में नया मोड़ देखने को मिल रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जब केस में ईरान पर संदेह जताया तो ईरान ने भी पलटकर जवाब दिया है. ईरान ने नया दावा करते हुए इजरायली पीएम नेतन्याहू पर गंभीर आरोप लगाया है.

Flydubai Flight Case: फ्लाईदुबई फ्लाइट केस में नया मोड़ देखने को मिल रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जब केस में ईरान पर संदेह जताया तो ईरान ने भी पलटकर जवाब दिया है. ईरान ने नया दावा करते हुए इजरायली पीएम नेतन्याहू पर गंभीर आरोप लगाया है.

author-image

New Update

Flydubai case

Flydubai Flight Case

Flydubai Flight Case: फ्लाईदुबई फ्लाइट केस में नया मोड़ देखने को मिल रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जब केस में ईरान पर संदेह जताया तो ईरान ने भी पलटकर जवाब दिया है. ईरान ने नया दावा करते हुए इजरायली पीएम नेतन्याहू पर गंभीर आरोप लगाया है. ईरान का दावा है कि नेतन्याहू ने ट्रंप को ईरान के खिलाफ नए युद्ध में शामिल करने के लिए विमान हाईजैक की झूठी साजिश रची.

प्रेस टीवी के सूत्रों के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरान को जिम्मेदार ठहराने के लिए कथित तौर पर एक फर्जी विमान अपहरण की घटना का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे थे. सूत्र का दावा है कि इस योजना का मकसद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान के खिलाफ एक और सैन्य संघर्ष में शामिल करना था.

Sources to Press TV: Netanyahu conspiring ridiculous false-flag scenarios such as plane hijack to accuse Iran pic.twitter.com/TrDaAfllWb

— Press TV 🔻 (@PressTV) October 1, 2026

इजरायल जा रहे प्लेन में हुई थी घटना

मामले से जुड़े एक क्षेत्रीय सूत्र ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से इजरायल की ओर जा रहे एक अमीराती विमान के अपहरण और उसके बाद सऊदी अरब में उतरने की घटना इसी योजना का हिस्सा थी. यह घटना नेतन्याहू की UAE यात्रा के कुछ दिन बाद सामने आई. इस यात्रा के दौरान उन्होंने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बंद कमरे में बातचीत की थी और उनके साथ कई वरिष्ठ सैन्य और खुफिया अधिकारी भी थे.

यह भी पढ़ें: ईरान कर रहा युद्ध की 'महातैयारी', रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, शांति वार्ता पर लटकी तलवार

सूत्र के मुताबिक, नेतन्याहू की UAE यात्रा के दौरान कई अरब देशों के अधिकारियों के साथ भी बातचीत हुई थी. इसमें कथित तौर पर एक ऐसी योजना पर चर्चा की गई, जिसे बाद में ईरान से जोड़कर पेश किया जा सकता था. सूत्र का दावा है कि इस योजना का अंतिम उद्देश्य ट्रंप को ईरान के खिलाफ एक नए युद्ध में शामिल करना था.

राजनीतिक स्थिति का बताया तर्क

सूत्र ने यह भी दावा किया कि नेतन्याहू इजरायल में अपनी राजनीतिक स्थिति को लेकर चिंतित हैं. उनके मुताबिक, अगर मौजूदा हालात में नेसेट चुनाव होते हैं और नेतन्याहू का गठबंधन बहुमत हासिल नहीं कर पाता, तो उनके लिए सत्ता में बने रहना मुश्किल हो सकता है. सूत्र ने आरोप लगाया कि इसी वजह से नेतन्याहू अमेरिका और ट्रंप के समर्थन का इस्तेमाल करके ईरान के खिलाफ फिर से बड़े सैन्य अभियान की कोशिश कर रहे हैं.

ट्रंप ने ईरान पर जताई थी आशंका

फ्लाइदुबई Flight FZ1073 घटना को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाया है. ट्रंप ने कहा कि शुरुआती जानकारी के आधार पर विमान को क्रैश करने की कोशिश करने वाले ओमान के नागरिक को-पायलट का ईरान से संबंध हो सकता है. उन्होंने आशंका जताई कि को-पायलट को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने वहां भेजा हो सकता है या किसी दूसरे तरीके से कट्टरपंथी बनाया गया हो. हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि मामले की अभी जांच चल रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जांच में विमान घटना में ईरान की भूमिका साबित होती है, तो अमेरिका ईरान के खिलाफ बहुत कड़ी कार्रवाई करेगा.

नेतन्याहू की UAE यात्रा के बाद बढ़ा विवाद

यह पूरा मामला नेतन्याहू की UAE यात्रा के कुछ दिनों बाद सामने आया. ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेज़ाई ने भी विमान से जुड़ी घटना के दिन UAE को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैन्य ठिकानों की मेजबानी करने के बावजूद UAE को सुरक्षा नहीं मिली और इजरायली नेतृत्व की मेजबानी से भी उसे कोई फायदा नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की PM मोदी की कोशिशों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- 'उनके पास अच्छे विचार'