अजय देवगन का घर कैसा दिखता है

  • 1/10

बॉलीवुड के सिंघम कहे जाने वाले अजय देवगन ने फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा का लंबा सफर तय किया है. 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अजय मुंबई में ही पले-बढ़े और आज इसी शहर में अपने परिवार के साथ बेहद आलीशान जिंदगी जीते हैं. पत्नी काजोल, बेटी न्यासा और बेटे युग के साथ उनका मुंबई वाला घर किसी महल से कम नहीं है. अजय और काजोल का यह बंगला ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाता है और जुहू की पॉश लोकेशन में मौजूद है.

अजय देवगन का घर कैसा दिखता है

  • 2/10

अजय देवगन और काजोल का ‘शिवशक्ति’ बाहर से जितना शानदार दिखता है, अंदर से उतना ही रॉयल और सुकून भरा है. घर के इंटीरियर में क्रीम, सफेद और ब्राउन रंगों का खूब इस्तेमाल किया गया है. लकड़ी के एक्सेंट, बड़े-बड़े शीशे, खूबसूरत लाइटिंग और शानदार सीढ़ियां घर को क्लासी लुक देती हैं. अजय ने कथित तौर पर इस जुहू प्रॉपर्टी को करीब 60 करोड़ रुपये में खरीदा था.

अजय देवगन का घर कैसा दिखता है

  • 3/10

घर में कदम रखते ही सबसे पहले इसका भव्य एंट्रेंस ध्यान खींचता है. पत्थरों से सजा यह हिस्सा घर को महल जैसा रॉयल टच देता है, लेकिन साथ ही इसमें एक गर्मजोशी भी नजर आती है. आगे बढ़ने पर खूबसूरत स्पाइरल सीढ़ियां दिखाई देती हैं, जो पूरे घर की सबसे खास चीजों में से एक हैं. सफेद और चमकदार मार्बल फ्लोरिंग इस हिस्से की खूबसूरती और बढ़ा देती है.

अजय देवगन का घर कैसा दिखता है

  • 4/10

अब बात उस सीढ़ी की, जो काजोल के पसंदीदा फोटो कॉर्नर में से एक लगती है. लकड़ी की इस स्पाइरल सीढ़ी के पीछे कई अंडाकार शेप की लाइट्स लगी हैं. इन लाइट्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ऐसा लगता है जैसे सीढ़ियों के बीच पानी की बूंदें गिर रही हों. काजोल को भी इस खूबसूरत बैकड्रॉप के सामने तस्वीरें खिंचवाना काफी पसंद है.
 

अजय देवगन का घर कैसा दिखता है

  • 5/10

घर के दूसरे हिस्से में भी एक खूबसूरत लकड़ी की सीढ़ी है. सफेद दीवारों, ग्लास और मेटल रेलिंग के साथ इसका डिजाइन काफी सिंपल लेकिन स्टाइलिश है. पूरे घर में सफेद और ब्राउन रंगों का कॉम्बिनेशन इसे एक क्लासी और सॉफ्ट लुक देता है. घर में रॉयल टच है, लेकिन जरूरत से ज्यादा चमक-दमक नहीं.
 

अजय देवगन का घर कैसा दिखता है

  • 6/10

अजय और काजोल के घर का लिविंग एरिया भी काफी शानदार है. सफेद रंग से सजे इस हिस्से में आरामदायक सोफे और बड़ा टीवी नजर आता है. यहां रखी कई चीजें घर को मॉडर्न लुक देती हैं. खास बात यह है कि कमरे में अजय और काजोल को मिले अवॉर्ड्स भी दिखाई देते हैं. इस घर में स्टारडम सिर्फ बाहर नहीं, अंदर भी नजर आता है.

अजय देवगन का घर कैसा दिखता है

  • 7/10

अजय-काजोल के घर की बालकनी भी किसी सपनों के कोने से कम नहीं है. चारों तरफ हरियाली से घिरी यह खुली और हवादार जगह आराम करने के लिए परफेक्ट लगती है. चाय की चुस्की लेते हुए किताब पढ़ना हो या फिर परिवार के साथ कुछ सुकून के पल बिताने हों, यह जगह इसके लिए बिल्कुल सही है. काजोल और न्यासा की सोशल मीडिया तस्वीरों में भी घर की यह बालकनी कई बार नजर आ चुकी है.

अजय देवगन का घर कैसा दिखता है

  • 8/10

घर में एक खूबसूरत बरामदा भी है, जहां से लॉबी का शानदार नजारा दिखाई देता है. इसके अलावा घर में जगह-जगह पौधे और फूल भी लगाए गए हैं. काजोल और अजय को प्रकृति पसंद है और घर के अंदर-बाहर हरियाली इसकी गवाही देती है. वहीं घर के एक रोशन कोने को काजोल का पसंदीदा स्पॉट बताया जाता है, जहां वह बैठकर म्यूजिक सुनना पसंद करती हैं.

अजय देवगन का घर कैसा दिखता है

  • 9/10

‘शिवशक्ति’ के अलावा अजय देवगन और काजोल के पास कई और महंगी प्रॉपर्टीज भी हैं. हाल ही में अजय ने जुहू में ही एक और बंगला खरीदा था, जो ‘शिवशक्ति’ के करीब बताया जाता है और करीब 590 वर्ग गज में फैला है. इसके अलावा लंदन के पॉश पार्क लेन इलाके में भी इस स्टार कपल का बंगला बताया जाता है, जिसकी कीमत करीब 54 करोड़ रुपये बताई गई है. 

अजय देवगन का घर कैसा दिखता है

  • 10/10

मुंबई के बाहर करजत में दोनों का करीब 28 एकड़ में फैला फार्महाउस ‘देवगन फार्म्स’ भी है. अजय-काजोल की प्रॉपर्टी लिस्ट भी उनकी फिल्मी जिंदगी की तरह ही काफी शानदार है.

2 अक्टूबर को अजय की दृश्यम 3 रिलीज हुई है, देखना होगा कि थियेटर में ये फिल्म कितना कमाल दिखा पाती है.

(Images: Instagram @Kajol)