महंत की गद्दी पर कौन बैठेगा? सरकारी नियुक्ति के खिलाफ बवाल, मंदिर में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

कारू बाबा खिरहर स्थान मंदिर में फायरिंग

Saharsa Karu Baba Temple Firing: बिहार के सहरसा में प्रसिद्ध संत कारू बाबा खिरहर स्थान मंदिर परिसर में बर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों के विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया. इस कारण मंदिर परिसर में गोलीबारी की घटना घटी है. यही नहीं मंदिर परिसर में खड़े एक चार चक्का वाहन को भी आग के हवाले कर दिया गया जो धू-धूकर जलने लगी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

जानकारी के अनुसार, कई राउंड गोलिया चलाई गईं. इस गोलीबारी की घटना में दो लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान 45 वर्षीय शंभू खिरहर और 50 वर्षीय लक्ष्मण खिरहर के रूप में हुई है. बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद पटना ने निरंजन कुमार को महंत के पद पर नवनियुक्त किया था और उनको न्यासधारी की मान्यता प्रदान की थी.

महिषी पुलिस और जिला प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया

बताया जा रहा है कि इसके बाद पूर्व के न्यासधारी संत और ग्रामीणों ने निरंजन कुमार के नियुक्ति प्रक्रिया पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जमकर विरोध किया था. इसी बात को लेकर संत कारु बाबा मंदिर के पूर्व महंत के समर्थकों व वर्तमान के न्यासधारी और ग्रामीणों के बीच विवाद शुरू हुआ था, लेकिन महिषी पुलिस और जिला प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया.

पुलिस ने खोखे व जिंदा कारतूस बरामद किया

इस वजह से इसी बर्चस्व के विवाद में रिवार को संत कारू बाबा स्थान मंदिर परिसर में गोलीबारी की घटना हुई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और खोखे व जिंदा कारतूस बरामद किया है. साथ ही मामले की जांच में जुट गई है. वहीं घटना के बाद मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी और देखते ही देखते पूरा मंदिर परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया.

इस मामले में महिषी पुलिस ने कारू बाबा स्थान मंदिर के वर्तमान न्यासधारी निरंजन कुमार को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके कई समर्थकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

सहरसा से शौकत अली की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: बिहार: शराब तस्करी का अनोखा तरीका! गैस सिलेंडर से 127 बोतल बरामद देखकर पुलिस हैरान

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button