कैसे खत्म होगा ईरान युद्ध? अमेरिकी उपराष्ट्रपति वैंस ने किया स्पष्ट, परमाणु संवर्धन पर रखी ये शर्त

US Iran Tension: राष्ट्रपति ट्रंप के बाद अब अमेरिका से उपराष्ट्रपति वेंस का कमेंट सामने आया है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति वैंस ने कहा कि ईरान को युद्ध समाप्त करने के लिए परमाणु संवर्धन कम करना होगा.

US Iran Tension: राष्ट्रपति ट्रंप के बाद अब अमेरिका से उपराष्ट्रपति वेंस का कमेंट सामने आया है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति वैंस ने कहा कि ईरान को युद्ध समाप्त करने के लिए परमाणु संवर्धन कम करना होगा.

author-image

New Update

US Vice President Vance heads to Pakistan for Iran talks

US Vice President Vance

US Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की संभावना बढ़ रही है. शांति वार्ता को लेकर दोनों देश शर्तों की बयानबाजी कर रहे हैं. राष्ट्रपति ट्रंप के बाद अब अमेरिका से उपराष्ट्रपति वेंस का कमेंट सामने आया है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति वैंस ने कहा कि ईरान को युद्ध समाप्त करने के लिए परमाणु संवर्धन कम करना होगा. 

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि ईरान के साथ सात महीने से चल रहे युद्ध को खत्म करने से पहले अमेरिका चाहता है कि तेहरान अपनी परमाणु संवर्धन क्षमता में बड़ी कमी करे. रॉयटर्स को दिए एक विशेष इंटरव्यू में वेंस ने कहा कि अमेरिका बातचीत के जरिए समझौता करने के लिए तैयार है, लेकिन वह सिर्फ ईरान के भविष्य में परमाणु हथियार न बनाने के वादे पर भरोसा नहीं करेगा. अमेरिका चाहता है कि ईरान इस दिशा में ठोस कदम उठाए.

US Vice President JD Vance said Iran must make a "meaningful" reduction in its uranium enrichment capacity as part of any agreement to end the war with the US.

Vance added "We’re not going to trade words for actions."

🔴 LIVE updates: https://t.co/hsobRTmN1Dpic.twitter.com/YhUnDCgqAd

— Al Jazeera English (@AJEnglish) October 7, 2026

क्या बोले वेंस?

वेंस ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, तो उसे 60 फीसदी तक संवर्धित ईंधन की जरूरत क्यों है? उन्होंने कहा कि अगर ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने की अपनी प्रतिबद्धता साबित करना चाहता है, तो उसे अत्यधिक संवर्धित ईंधन का उत्पादन बंद करना चाहिए. उन्होंने कहा कि ईरान को अपनी परमाणु ईंधन संवर्धन क्षमता में कुछ महत्वपूर्ण और ठोस बदलाव करने होंगे. इससे यह साफ होगा कि वह परमाणु हथियार बनाने की दिशा में आगे नहीं बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें: 'अच्छे या फिर कड़े तरीके से खत्म करेंगे ईरान के साथ चल रही जंग', ट्रंप ने फिर दी तेहरान को चेतावनी

ट्रंप खारिज कर चुके थे प्रस्ताव

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें