गुरुग्रामकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
गुरुग्राम में घात लगाकर खड़े बदमाशो ने कार पर हमला किया। - Dainik Bhaskar

गुरुग्राम में घात लगाकर खड़े बदमाशो ने कार पर हमला किया।

हरियाणा के गुरुग्राम में स्कूल से बच्चों को लेकर घर लौट रहे एक व्यक्ति की कार को 5-6 बदमाशों ने घेर लिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर कार के शीशे तोड़ दिए और व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना मारुति कुंज एरिया में हुई। आरोप है कि हमलावरों ने कार में बैठी लड़कियों को बाहर खींचने किडनैप करने का भी प्रयास किया। इस दौरान कार में बैठा सुरेश का 12 वर्षीय बेटा किसी तरह भाग निकला। आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पीड़ित ने भौंडसी थाना पुलिस को शिकायत देकर पांच लोगों पर हमला कराने का आरोप लगाया है। शुरुआती शिकायत के मुताबिक, वारदात के पीछे रेयान कॉलोनी की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव का विवाद है।

किडनैपिंग से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए:-

पीड़ित सुरेश साहू के बेटे ने भागकर जान बचाई।

पीड़ित सुरेश साहू के बेटे ने भागकर जान बचाई।

अब सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा घटनाक्रम

स्कूल से बच्चे लेकर लौटे: पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, चरखी दादरी के गांव रानीला निवासी सुरेश कुमार साहू वर्तमान में भौंडसी के रेयान एन्क्लेव में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी बेटी दीक्षा (9), बेटे नीरज (12) और बहन की 12 वर्षीय बेटी नव्या को कार से स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे।

कार रोककर हमला किया: मारुति कुंज के पास आस्था होम के सामने 5-6 बदमाशों ने उनकी कार का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से सुरेश पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कार के शीशे भी तोड़ दिए।

लड़कियों को खींचने की कोशिश: सुरेश का आरोप है कि उन पर हमला करने के बाद बदमाशों ने कार में बैठी दोनों लड़कियों को जबरन बाहर खींचने और अपहरण करने की कोशिश की। अचानक हुए हमले से बच्चे सहम गए और चीखने-चिल्लाने लगे। इसी दौरान बेटा नीरज बदमाशों के चंगुल से निकलकर भाग गया।

जान से मारने की धमकी देकर भागे: सुरेश के अनुसार, शोर सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। इसके बाद आरोपी उन्हें और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इस हमले में उन्हें और बच्चों को चोटें आई हैं।

बदमाशों ने कार से लड़कियों को बाहर खींचने का प्रयास किया।

बदमाशों ने कार से लड़कियों को बाहर खींचने का प्रयास किया।

RWA चुनाव को लेकर रंजिश

सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि रेयान एन्क्लेव की RWA के आपसी विवाद और रंजिश के चलते ये हमला किया गया है। उन्होंने कॉलोनी निवासी सोनू और राजपाल पर साजिश का आरोप लगाया। सुरेश का कहना है कि इस हमले में भौंडसी निवासी किड्डू, महेंद्रगढ़ निवासी काले पंडित और गोवर्धन कुंज निवासी कालू गुर्जर भी शामिल है।

सुरेश का कहना है कि हमले में उन्हें काफी चोटें आई हैं।

सुरेश का कहना है कि हमले में उन्हें काफी चोटें आई हैं।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

सुरेश कुमार ने भौंडसी थाने के एसएचओ को शिकायत सौंपकर सभी आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, तोड़फोड़ करने, बच्चों के अपहरण का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग लगाई है।

भौंडसी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

.

खबरें और भी हैं...

  • CJP प्रोटेस्ट, गुरुग्राम से यूट्यूबर ध्रुव राठी डिटेन: रोहतक में महिलाओं ने SHO बंधक बनाया; BJP प्रदेशाध्यक्ष बोलीं- CJP के लोग अराजकता फैला रहे

    रोहतक में महिलाओं ने SHO बंधक बनाया; BJP प्रदेशाध्यक्ष बोलीं- CJP के लोग अराजकता फैला रहे|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar1:23
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • टैक्सी से आए चोरों ने उड़ाईं पानी की मोटरें: CCTV में बदमाशों की करतूत कैद; गुरुग्राम पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग

    CCTV में बदमाशों की करतूत कैद; गुरुग्राम पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोहना सिटी थाने के सामने बैंक इमारत से चोरी: दो मोबाइल और एसी के 8 पाइप चुराए; CCTV से पकड़ा गया आरोपी

    दो मोबाइल और एसी के 8 पाइप चुराए; CCTV से पकड़ा गया आरोपी|सोहना,Sohna - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मानेसर नगर निगम ने सील की इनोवेटिव लिजेंड हाइट्स बिल्डिंग: 6.5 करोड़ रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, नोटिस के बाद भी जमा नहीं कराया था

    6.5 करोड़ रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, नोटिस के बाद भी जमा नहीं कराया था|फर्रुखनगर,Farrukh Nagar - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर