'देश में लोकतांत्रिक विरोध की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही', मनीष सिसोदिया ने लगाए गंभीर आरोप
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरी AAP, आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा-लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरी AAP, आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा-लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/10/sisodia-1-2026-10-10-22-53-07.jpg)
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे युवा प्रदर्शन के समर्थन में आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब इकाई ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान पंजाब प्रभारी और वरिष्ठ AAP नेता मनीष सिसोदिया, पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और पार्टी के कई अन्य नेताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया. प्रदर्शन के दौरान AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोरों, कुर्सी छोड़ो’ के नारे लगाए.
AAP नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं से डरी हुई है, वहीं हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के युवा कथित वोट चोरी के मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगे और लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे.
युवाओं को प्रदर्शन से रोकने का आरोप
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि पुलिस तंत्र का इस्तेमाल कर युवाओं को जंतर-मंतर पहुंचने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने से रोक जा रहा है. उन्होंने कहा कि अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे युवाओं, वकीलों और अन्य नागरिकों को हिरासत में लेकर डर का माहौल बनाया जा रहा है.
सिसोदिया ने दावा किया कि वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को पुलिस के जरिए रोका जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है. उन्होंने मौजूदा हालात की तुलना आपातकाल से करते हुए कहा कि देश में लोकतांत्रिक विरोध की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है.
जनादेश की पवित्रता बनाए रखना जरूरी
मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि चुनावों में कथित वोट चोरी, वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाने और फर्जी वोट जोड़ने जैसे मामलों को लेकर सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह AAP,अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से CJP के युवा प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे हैं. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया में जनता के जनादेश की पवित्रता बनाए रखना जरूरी है.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/10/10/chima-2026-10-10-22-53-56.jpg)
हरपाल सिंह चीमा बोले- पंजाब के युवा डरने वाले नहीं
पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के युवा कथित वोट चोरी के मुद्दे पर डरने वाले नहीं हैं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे. चीमा ने प्रधानमंत्री पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी देश के लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा बन रही है. उनके मुताबिक, लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के वोट और जनादेश का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए.
AAP नेताओं ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता से जुड़े सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए और विरोध करने वाले नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए. इस प्रदर्शन के जरिए AAP ने एक बार फिर वोट चोरी के आरोपों को राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए. वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी विरोध के बीच पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह युवाओं के आंदोलन को अपना समर्थन देती रहेगी.
