जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने कसा टीम इंडिया पर तंज, कहा - 'जो रूट एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं'

IND vs ENG : भारतीय क्रिकेट टीम को हराने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने टीम इंडिया पर तंज कसा है और जो रूट की जमकर तारीफी की है.

IND vs ENG : भारतीय क्रिकेट टीम को हराने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने टीम इंडिया पर तंज कसा है और जो रूट की जमकर तारीफी की है.

author-image

New Update

IND vs ENG

IND vs ENG Photograph: (ANI)

IND vs ENG : भारत को इंग्लैंड के हाथों दूसरे वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है. दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच बीते गुरुवार को दूसरा वनडे मैच खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 ओवर में 10 विकेट खोकर 233 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम ने इस लक्ष्य को 44.1 ओवर में 6 विकेट पर 135 रन बनाकर हासिल कर लिया. इसके साथ ही इंग्लैंड ने 35 बॉल बाकी रहते हुए 4 विकेट से ये मुकाबला जीत लिया.

इस जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने बयान बयान दिया है. उन्होंने अपने इस बयान पर टीम इंडिया पर इनडायरेक्टली तंज कसा है, इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी जो रूट के बारे में बड़ी बात बोली है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं. 

— ICC (@ICC) July 16, 2026

टीम इंडिया की हार पर हैरी ब्रुक ने दिया बड़ा बयान

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि, 'हम अभी भी सीरीज में हैं, इसलिए रविवार का इंतजार कर रहे हैं.  मुझे लगा कि यह एक बेहतरीन प्रयास था. 30 ओवर के बाद उनका स्कोर 3 विकेट पर 180 रन था और लग रहा था कि एक बड़ा स्कोर बनेगा. ऐसे कुछ अच्छे समय थे जब सैम और जैक एक साथ गेंदबाजी कर रहे थे. मुझे लगा कि उन्होंने दोनों छोरों को वास्तव में अच्छी तरह से पकड़ रखा है और फिर अंत में उन्हें 60 रन पर 7 विकेट आउट करना हैरान करने वाला था.

Harry Brook said, : “We are still in the series, looking forward to Sunday.” pic.twitter.com/SRIgyML73Q

— Maina Singh (@Maina_Singhx77) July 16, 2026

जो रूट के लेकर हैरी ब्रुक ने बोली बड़ी बात

उन्होंने आगे कहा कि, 'हम इसी आधार पर एकादश का चयन करने का प्रयास कर रहे थे और किसी और दिन हमें एक और स्पिनर लाना पड़ सकता है. लेकिन आज हमने सोचा कि अतिरिक्त सीमर सही विकल्प है. जो रूट एक अभूतपूर्व खिलाड़ी हैं. आप चेंजिंग रूम में भी उससे बहुत कुछ सीख सकते हैं. वह एक महान व्यक्ति है और वह हमेशा तब उपस्थित होता है जब हमें उसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है. मुझे कुछ साल पहले खेली गई उनकी एक पारी याद है, जहां मुझे लगता है कि उन्होंने केवल तीन चौके लगाए थे और उन्होंने 100 रन बनाए थे, जो धमाकेदार थे'. 

🚨🗣️ HARRY BROOK HAILS JOE ROOT'S ODI GREATNESS 👑

"Definitely, yeah. He has been one of the best in the world for many years.

I can remember an innings he played a couple of years ago where he only hit three fours and still scored a hundred, which is remarkable.

He is a… pic.twitter.com/IoTn12FsfT

— TheWicketReport (@WicketReport) July 17, 2026

हैरी ब्रुक ने 2027 वर्ल्ड कप की प्लानिंग को लेकर किया खुलासा

हैरी ब्रुक ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बात करते हुए कहा कि, 'वास्तव में हम हर दिन को वैसे ही लेते हैं जैसे वह आता है. अगर हमें क्वालिफाई करना है तो क्वालिफाई करना ही होगा. लेकिन हम अब रविवार की ओर देख रहे हैं और देखेंगे कि वहां क्या परिस्थितियां हैं और उन्हें हराने की कोशिश करेंगे'.

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मुकाबला लोकलटाइमजोन के हिसाब से दोपहर 1 बजे शुरू होगा. वहीं, भारत में ये मैच शाम 3.30 बजे शुरू होगा. ऐसे में टॉस के लिए दोनों कप्तान 3 बजे मैदान पर उतरे हैं.

ये भी पढ़ें :फिर बदल गई टाइमिंग! अब शाम 5.30 नहीं, इतने बजे शुरू होगा तीसरा ODI मैच, नोट कर लीजिए डेट और सही टाइम

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें