ऐश्वर्या राय के 'ढोली तारो' से आलिया भट्ट के 'ढोलिड़ा' तक, नवरात्रि में गरबा नाइट के लिए बेस्ट हैं ये गाने
Songs For Garba Nights: अगर आप भी इस नवरात्रि गरबा नाइट में धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं, तो बॉलीवुड के कुछ शानदार गाने आपकी प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए.
Songs For Garba Nights: अगर आप भी इस नवरात्रि गरबा नाइट में धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं, तो बॉलीवुड के कुछ शानदार गाने आपकी प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/10/songs-for-garba-2026-10-10-11-12-54.jpg)
Songs For Garba Nights: नवरात्रि का त्योहार आते ही चारों तरफ भक्ति, म्यूजिक और डांडिया की धूम देखने को मिलने लगती है. रंग-बिरंगे ट्रेडिशनल कपड़े, हाथों में डांडिया स्टिक, सजे हुए पंडाल और गरबा की थाप त्योहार के उत्साह को दोगुना कर देते हैं. खासकर गुजरात में गरबा का अलग ही रंग देखने को मिलता है, लेकिन अब देशभर में नवरात्रि के दौरान गरबा नाइट और डांडिया इवेंट्स का आयोजन किया जाता है. ऐसे में अगर आप भी इस नवरात्रि गरबा नाइट में धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं तो बॉलीवुड के कुछ शानदार गाने आपकी प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए. ऐश्वर्या राय बच्चन के 'ढोली तारो' से लेकर आलिया भट्ट के 'ढोलिड़ा' तक ये गाने गरबा के रंग में रंगने के लिए बेहतरीन हैं.
ढोली तारो ढोल बाजे
गरबा और डांडिया की बात हो और फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने 'ढोली तारो ढोल बाजे' का जिक्र न हो ऐसा कैसे हो सकता है. सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन पर फिल्माया गया ये गाना आज भी गरबा नाइट की जान माना जाता है. इसका म्यूजिक और ट्रेडिशनल गुजराती अंदाज लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है. अगर आप गरबा नाइट की शुरुआत धमाकेदार तरीके से करना चाहते हैं, तो ये गाना आपकी प्लेलिस्ट में जरूर होना चाहिए.
नगाड़ा संग ढोल
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' का गाना 'नगाड़ा संग ढोल' गरबा प्रेमियों के बीच काफी पॉपुलर है. दीपिका के शानदार डांस और गाने की दमदार बीट्स ने इसे खास बना दिया है. इस गाने पर ट्रेडिशनल गुजराती स्टाइल में गरबा करना एक अलग ही अनुभव देता है. बड़े गरबा ग्रुप के साथ डांस करने के लिए भी ये गाना शानदार विकल्प है.
ढोलिड़ा
आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का गाना 'ढोलिड़ा' भी गरबा नाइट के लिए बेहतरीन है. गाने में आलिया का दमदार अंदाज, गुजराती पहनावा और शानदार डांस देखने को मिलता है. इसकी एनर्जी गरबा के माहौल को और खास बना देती है. अगर आप इस नवरात्रि कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो 'ढोलिड़ा' पर डांस करके अपनी शाम को यादगार बना सकते हैं.
शुभारंभ
फिल्म 'काई पो चे!' का गाना 'शुभारंभ' नवरात्रि के लिए एक शानदार ऑप्शन है. इस गाने में गुजराती संस्कृति और पारंपरिक उत्सव की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है. इसकी धुन में ऐसी एनर्जी है, जो लोगों को एक साथ गरबा करने के लिए प्रेरित करती है. अगर आप अपनी गरबा नाइट में पारंपरिक माहौल बनाना चाहते हैं, तो इस गाने को जरूर शामिल करें.
कमरिया
फिल्म 'मित्रों' का गाना 'कमरिया' भी गरबा और डांडिया नाइट के लिए काफी पसंद किया जाता है. इसकी तेज बीट्स और मस्ती भरा अंदाज युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय है. इस गाने पर दोस्तों के साथ डांस करने का मजा ही अलग है. अगर आपकी गरबा प्लेलिस्ट में पारंपरिक गानों के साथ कुछ मॉडर्न बीट्स भी होनी चाहिए, तो 'कमरिया' एक अच्छा ऑप्शन है.
उड़ी उड़ी जाए
शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' का गाना 'उड़ी उड़ी जाए' भी नवरात्रि के जश्न में चार चांद लगा सकता है. गाने में गुजराती फोक म्यूजिक का रंग और रोमांटिक अंदाज देखने को मिलता है. इसकी धुन पर डांडिया खेलना और गरबा करना काफी मजेदार हो सकता है.
अगर आप इस नवरात्रि गरबा नाइट में जमकर मस्ती करना चाहते हैं, तो इन गानों को अपनी प्लेलिस्ट में शामिल करना न भूलें. जहां 'ढोली तारो ढोल बाजे' और 'नगाड़ा संग ढोल' जैसे गाने गरबा का जोश बढ़ाते हैं, वहीं 'ढोलिड़ा' और 'कमरिया' जैसे गाने पार्टी के माहौल को और रंगीन बना देते हैं.
ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन से अफेयर से लेकर विनोद-मुकेश से शादी तक, ऐसी रही Rekha की जिंदगी की कहानी
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
