पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया अभिषेक शर्मा को तगड़ा झटका, एक महीने के अंदर ही तोड़ा भारतीय बल्लेबाज का बड़ा रिकॉर्ड
Abhishek Sharma Record : भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड पाकिस्तानी खिलाड़ी के द्वारा तोड़ दिया गया है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
Abhishek Sharma Record : भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड पाकिस्तानी खिलाड़ी के द्वारा तोड़ दिया गया है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/14/abhishek-sharma-2026-10-14-11-13-28.jpg)
Abhishek Sharma Photograph: (X/BCCI)
Abhishek Sharma Record : भारत के 26 वर्षीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम इन दिनों पुरी दुनियां में गूंज रहा है. वो लगातार इंडियन क्रिकेट टीम के लिए अपने बल्ले से रन बना रहे हैं. उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करते हुए कई कमाल की पारियां खेली हैं. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में तूफानी पारी खेली थी. अब पाकिस्तान मेंस क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी ने अभिषके शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अभिषेक शर्मा का ये रिकॉर्ड एक महीने तक भी नहीं चला और 1 महीने के अंदर ही टूट गया है.
दरअसल, पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फरहान ने भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक को पीछे छोड़ते हुए एक नई उपलब्धि हालिल कर ली है. इसके साथ ही साहिबजादा फरहान तीन टी20 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. अब ये रिकॉर्ड पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के नाम दर्ज हो चुका है. इससे पहले ये रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम मौजूद था.
— ICC (@ICC) October 10, 2026
साहिबजादा फरहान ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड
आपको बता दें कि, बीते मंगलवार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज खत्म हुई. इस सीरीज को पाकिस्तान ने श्रीलंका से 2-1 से जीत लिया. इस सीरीज में साहिबजादा फरहान ने 3 मैचों में 2 हाफ सेंचुरी के साथ कुल 238 रन बनाए. इसके साथ ही तीन मौचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वो बल्लेबाजी बन गए हैं.
इससे पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में खेली गई 3 टी20 मैचों की सीरीज में 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 229 रन बनाए थे. इस सीरीज में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगाया था. वहीं उनके बल्ले से एक 39 और 82 रनों की पारी भी निकली थी. अब साहिबजादा फरहान ने उन्हें 1 महीने के अंदर ही पीछे छोड़ दिया है और उनका तीन मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
इन खिलाड़ियों का भी लिस्ट में जलवा
इस लिस्ट में अब अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर आ गए हैं. वहीं तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो हैं. मुनरो ने 2023-24 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज में 223 रन बनाए थे. वहीं चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर हैं. वॉर्नर ने 2019 में श्रीलंका के खिलाफ 217 रन बनाए थे. इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई हैं. जजई ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 204 रन बनाए थे. इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ द सीरीज का भी अवार्ड दिया गया.
Congratulations to Sahibzada Farhan on winning his FIRST T20I series as captain and being named Player of the Series! He batted brilliantly, especially today when others failed.
But serious concerns remain:
🔹 Too many dot balls in the Powerplay.
🔹 An embarrassing 8-wicket… pic.twitter.com/fp1U3SSSRh
— Pakistan Cricket Team USA FC (@DoctorofCricket) October 13, 2026
साहिबजादा फरहान का टी20 करियर
पाकिस्तान के लिए अब तक दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने टी20 में पाकिस्तान के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसकी वजह से वो टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं. साहिबजादा फरहान ने 51 टी20 मैचों की 50 पारियों में 2 शतक और 13 अर्धशतक की बदौलत 1,554 रन बना चुके हैं.
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में हो सकता है बड़ा बदलाव, वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में किसे मिलेगा मौका और कौन होगा बाहर
