India Alliance Petition Hearing Date: नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और 'इंडिया' गठबंधन के अन्य नेताओं की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार कल सुनवाई होने की संभावना है। इस याचिका में चुनाव आयोग (ECI) द्वारा वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) से जुड़े फैसलों को चुनौती दी गई है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट में राहुल गांधी और 11 विपक्षी नेताओं की याचिका पर सुनवाई की संभावित तारीख बदली गई है। अपडेटेड लिस्टिंग के मुताबिक अब इसके गुरुवार को सुनवाई की संभावना दिख रही है। पहले यह तारीख 26 अक्टूबर थी।

राहुल गांधी समेत इन नेताओं ने दायर की है याचिका

बता दें, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सॉगत रॉय, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, संजय राउत, एम.ए. बेबी, डी जारा, महुआ माझी और सुप्रिया सुले ने निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर याचिका दायर की है। विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली पर लंबे समय से सवाल उठाता रहा है।
गौरतलब है, कुछ दिनों पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया था। विपक्षी नेता लगातार चुनाव आयोग की कार्यशैली को लेकर सवाल कर रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

विपक्ष की याचिका में कौन है पक्षकार

विपक्ष की ओर से दायर याचिका में निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी को पक्षकार बनाया गया है। विपक्षी दलों का आरोप है कि एसआईआर की प्रक्रिया और चुनावी अनियमितताओं से मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। इससे पहले भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इस मुद्दे पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया था। उन्होंने कहा था कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बाद विपक्ष ने निर्धारित न्यायिक प्रक्रिया के तहत याचिका दायर करने का रास्ता अपनाया।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • रैपर हनी सिंह की बढ़ सकती है मुश्किलें, इस मामले में महाराष्ट्र साइबर ने भेजा समन, पेश नहीं हुए तो जारी हो सकता है लुकआउट सर्कुलर
  • छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नई तारीख की घोषणा.. ये अभ्यर्थी कर सकेंगे दोबारा ऑनलाइन आवेदन, पढ़ें ये जरूरी खबर
  • दिवाली से पहले मिली खुशखबरी.. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ़, GAD ने जारी किया समेकित आदेश