Maharashtra Cyber Summons to Honey Singh: नई दिल्ली: रैपर और सिंगर हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि, महाराष्ट्र साइबर ने हनी सिंह को नया समन भेजा है। इस समन में हनी सिंह को एक परफॉर्मेंस के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की शिकायत के सिलसिले में 16 अक्टूबर को जांच अधिकारी के सामने पेश होने और पूछताछ में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। महाराष्ट्र साइबर के एक सीनियर अधिकारी ने पुष्टि की कि सिंह को पूछताछ के लिए समन भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि, हनी सिंह को पहले भी तीन बार समन भेजे जा चुके थे और इसके बाद भी जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं हुए। यही वजह है कि, उन्हें अब नया समन भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक, सिंगर ने विदेश में होने के कारण पेश न हो पाने की बात कही थी। कथित टिप्पणी के बाद, एक शिकायतकर्ता ने महाराष्ट्र साइबर से संपर्क किया और सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अब सिंह को जांच में शामिल होने के लिए 16 अक्टूबर को जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है।
हनी सिंह मांग चुके हैं माफी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह पूरा मामला दिल्ली में हुए हनी सिंह के एक कॉन्सर्ट से जुड़ा हुआ है।कॉन्सर्ट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें हनी सिंह आपत्तिजनक कमेंट करते हुए नजर आए थे। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद हनी सिंह ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि वीडियो एडिट किया गया है। उनका किसी को दुख पहुंचाने का इरादा नहीं था। जिसके बाद एक शिकायतकर्ता ने महाराष्ट्र साइबर के पास इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी।
क्या हनी सिंह 16 अक्टूबर को होंगे पेश?
बता दें कि, हनी सिंह को नोटिस भेजकर जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। 14 सितंबर को जारी नोटिस को फाइनल रिमांडर बताया था। हालांकि वो तारीख पर पेश नहीं हुए। अब जानकारी के मुताबिक अगर वो 16 अक्टूबर को पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नई तारीख की घोषणा.. ये अभ्यर्थी कर सकेंगे दोबारा ऑनलाइन आवेदन, पढ़ें ये जरूरी खबर
- दिवाली से पहले मिली खुशखबरी.. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ़, GAD ने जारी किया समेकित आदेश
- अज्ञात तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर हुई इतने लोगों की मौत, सड़क पर मची चीख-पुकार