पानीपत में तहसीलदार समेत पुलिस को कस्सी मारने की धमकी:मकान का कब्जा दिलाने पहुंची थी टीम; बिना कार्रवाई लौटे अधिकारी
पानीपत23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

एआई जनरेटेड फोटो।
पानीपत की रामनगर कॉलोनी में बैंक को मकान का कब्जा दिलाने पहुंची प्रशासनिक टीम और पुलिस कर्मचारियों को धमकाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम को बगैर कार्रवाई के बैरंग लौटना पड़ा। इसका आरोप मकान मालिक प्रदीप सिंह पर लगा है।
जिसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात तहसीलदार की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने आरोपी प्रदीप के खिलाफ धारा 221, 224, 132 और 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज की है।
तहसीलदार की ओर से दी गई शिकायत में आरोप है कि कब्जा कार्रवाई के दौरान प्रदीप सिंह ने विरोध करते हुए मकान का गेट अंदर से बंद कर लिया और छत पर चढ़कर टाइलें उठाकर मारने और कस्सी मारने धमकी दी कि गेट के पास आने वाले को ऊपर से टाइल कस्सी मार देगा। पुलिस ने तहसीलदार मनोज कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

थाना पुराना औद्योगिक पानीपत।
डीसी के आदेश पर तैनात थे बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट
तहसीलदार मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उपायुक्त के 2 अप्रैल 2026 के आदेश के तहत उन्हें प्रदीप सिंह और चरणजीत कौर निवासी रामनगर कॉलोनी, जाटल रोड, पानीपत की संपत्ति का कब्जा बैंक को दिलाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। 13 अक्टूबर को आदित्य बिरला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की ओर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दायर याचिका और अदालत के आदेशों की पालना के लिए वह पुलिस बल के साथ संबंधित मकान पर पहुंचे थे।
गेट बंद कर छत पर चढ़ा, टाइल और कस्सी मारने की धमकी दी
शिकायत के अनुसार, कब्जा कार्रवाई के दौरान प्रदीप सिंह ने दखलअंदाजी करते हुए उग्र व्यवहार किया। इस पर तहसीलदार ने थाना प्रभारी को उसे हिरासत में लेने के लिए लिखित आदेश दिए। आरोप है कि इसके बावजूद प्रदीप सिंह ने मकान का गेट अंदर से बंद कर लिया। जब गेट खुलवाकर कब्जा कार्रवाई करने का प्रयास किया गया तो वह छत पर चढ़ गया और हाथ में टाइलें उठाकर धमकी देने लगा कि जो भी गेट के पास आएगा, उसे ऊपर से टाइल मार देगा।
समझाने पर नहीं माना
तहसीलदार मनोज कुमार के अनुसार, प्रदीप सिंह को बार-बार समझाकर गेट खोलने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि उसने तहसीलदार और पुलिस कर्मचारियों को टाइल व कस्सी से चोट पहुंचाने की धमकी दी, ताकि कब्जा कार्रवाई रोकी जा सके।
पहले भी दो बार कार्रवाई रोकने का आरोप
तहसीलदार ने शिकायत में बताया कि इससे पहले 23 जून और 24 सितंबर 2026 को भी पुलिस कर्मचारियों की मदद से मकान का कब्जा दिलाने का प्रयास किया गया था। आरोप है कि उन दोनों मौकों पर भी प्रदीप सिंह ने इसी तरह धमकी देकर कार्रवाई रुकवा दी थी। जांच अधिकारी दिनेश संधू का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
.
खबरें और भी हैं...
पानीपत वन स्टॉप सेंटर से रात को लापता हुई महिला: मानसिक रूप से थी अस्वस्थ, पुलिस ने पहुंचाया, जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला
0:47- कॉपी लिंक
शेयर
पानीपत में रेप के दोषी को 10 साल की सजा: शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले गया था गांव, ₹50 हजार जुर्माना भी लगाया

- कॉपी लिंक
शेयर
एनकाउंटर में घायल 60 साल का आरोपी चला रहा गैंग: जेल में बनाई टीम, 30 मिनट में ट्रांसफॉर्मर से क्वाइल चुराते; 15 हजार में बेचते
0:32- कॉपी लिंक
शेयर
कुरुक्षेत्र में पानीपत के व्यक्ति की मौत: सड़क पार करते हुए ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की दवा लेने आया था, रिश्तेदार के सामने हुआ हादसा

- कॉपी लिंक
शेयर