Raipur Gas Warehouse Robbery Case: रायपुर: राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में लूट की वारदात सामने आई है। कचना स्थित पीएम आवास के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने गैस गोदाम के मुंशी पन्नालाल की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल आरोपियों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

नवजात बच्चे को लावारिस छोड़ने का मामला

राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित शांति भवन के गेट पर नवजात बच्चे को लावारिस छोड़ने का मामला सामने आया है। घटना में नवजात की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी रफीक शेख को गिरफ्तार किया है।

Raipur Gas Warehouse Robbery Case: पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 13 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक आलोक कुमार किंडो ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक को नीले रंग के ऑटो से उतरकर नवजात को शांति भवन के गेट के सामने छोड़ते देखा। युवक कुछ दूर पैदल जाने के बाद उसी ऑटो में बैठकर निकलने लगा।

आरक्षक ने तत्काल ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ऑटो रुकवाकर युवक से पूछताछ की गई। आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के आमगांव निवासी रफीक शेख के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की प्रेमिका ने उसी दिन एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। आरोपी पहले से शादीशुदा है।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

Raipur Gas Warehouse Robbery Case: शुरुआती जानकारी के अनुसार, लोकलाज के डर से नवजात को छोड़ने की बात सामने आई है। आरक्षक नवजात को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आरक्षक की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 92 और 93 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, मृतकों में बीजेपी विधायक का भाई भी शामिल

क्या आपने सुनी 21 पत्नियों वाले इस भिखारी की कहानी? सिर्फ 8 के नाम है याद, एक क्लिक में जानें कौन है मेरू मिया

एसआईआर के तहत वोटों की सुनियोजित ‘चोरी’, केंद्र और निर्वाचन आयोग की साजिश: तिरुमावलवन

प्रदर्शन में हिस्सा लेने के कारण देश छोड़ने के नोटिस के खिलाफ अभिनेता इमरान खान अदालत जाएंगे

केरलम लग्जरी कार हादसाः पुलिस ने मुख्य आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर सबूत जुटाए