दिल्ली में नेहा बोरा को डिटेन किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर उनके ठिकाने को लेकर सवाल उठाए हैं. AISA ने दावा किया कि वकीलों को नेहा से मिलने नहीं दिया जा रहा. जानिए पूरा मामला और प्रदर्शन से जुड़ा अपडेट.
X

नेहा बोरा कहां हैं? विशाल ददलानी ने उठाए सवाल (Photo: Screengrabs)
दिल्ली में नेहा बोरा को पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने की खबर के बाद मामला गरमा गया है. सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर नेहा के ठिकाने और उनकी स्थिति को लेकर चिंता जताई है. वहीं, नेहा की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी चर्चा में है.
विशाल ददलानी ने लगाए गंभीर आरोप
विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सनसनी फैला दी है. उन्होंने दावा किया है कि नेहा बोरा को एक प्राइवेट कार में किसी अनजान लोकेशन पर ले जाया गया है और वो अभी भी मिसिंग हैं. विशाल ने पोस्ट में दिल्ली पुलिस से उनकी लोकेशन बताने की मांग की और अमित शाह को टैग कर पूछा - क्या देश की राजधानी में यही कानून का लेवल है?
सम्बंधित ख़बरें
अपनी पोस्ट में विशाल ने कई इंटरनेशनल मीडिया को टैग करते हुए लिखा कि दुनिया को पता चलना चाहिए कि कैसे प्रोग्रेसिव यूथ की आवाज बनने वाली एक यंग महिला को सरेआम गायब कर दिया गया है. पोस्ट के बाद से #WhereIsNeha ट्रेंड में है.
विशाल ददलानी ने अपनी एक और पोस्ट में दावा किया कि कनॉट प्लेस में अभिजीत दिपके और नेहा बोरा को हिरासत में लिए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने लिखा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को डिटेन या गिरफ्तार करना सरकार के लिए उलटा पड़ सकता है. विशाल ने यह भी कहा कि ऐसे कदमों से प्रदर्शन करने वाले लोग जनता के बीच और ज्यादा समर्थन हासिल कर सकते हैं. उनके मुताबिक, इससे आंदोलन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान मिल सकता है.

खबरों के मुताबिक, नेहा को 16 अक्टूबर को दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन में शामिल होने जाते समय मंडी हाउस के पास हिरासत में लिया गया था. AISA का दावा है कि रात 8 बजे तक नेहा से संपर्क नहीं हो पा रहा था और पुलिस वकीलों को भी उनसे मिलने नहीं दे रही थी.
वहीं विशाल ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक वीडियो और शेयर किया है जहां पुलिस नेहा को डिटेन करती दिख रही है. इस मामले में अभी ऑफिशियल अपडेट का इंतजार है.
---- समाप्त ----
ये भी देखें
