क्रिकेट

तीसरे वनडे से पहले मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया को दिया खास सुझाव

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 17, 2026, 08:41 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया को एक सुझाव दिया है। अब तीसरे और निर्णायक मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया को एक खास सुझाव दिया है। अगर इस सुझाव को मान लिया जाए तो भारतीय टीम को सीरीज जीतने से कोई नहीं रोक सकता है।

Image

टीम इंडिया (साभार-x)

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। सीरीज का निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन बाद में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए भारतीय टीम को 233 के स्कोर पर रोक दिया।अब तीसरे और निर्णायक मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया को एक खास सुझाव दिया है। अगर इस सुझाव को मान लिया जाए तो भारतीय टीम को सीरीज जीतने से कोई नहीं रोक सकता है।

कैफ ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा' हमें सबसे पहले अपने सीनियर खिलाड़ियों से यह सीखना चाहिए कि पूरे ओवर कैसे खेले जाएं। अगर हम बाकी बचे ओवरों में 20-25 रन भी बना लेते तो स्थिति कुछ अलग होती है। इन दिनों हम बल्लेबाजी लाइनअप में नंबर 8 तक की चर्चा करते हैं, लेकिन दुख की बात यह है कि टीम इंडिया 50 ओवर नहीं खेल पाई।

दूसरे मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने खराब बल्लेबाजी पर बात की। हम निराश थे, 25 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद ऐसा लग रहा था कि हम लोग 300-310 तक का स्कोर कर सकते थे। हम अच्छी स्थिति में थे, लेकिन बीच के ओवरों में हमने विकेट गंवाए। मैं पुछल्ले बल्लेबाजों से उम्मीद नहीं करता, लेकिन लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों ने निराश किया।

52 रन पर भारत ने गंवाए 5 विकेट

एक वक्त टीम इंडिया ने 181 के स्कोर पर केवल 5 विकेट गंवाए थे, लेकिन उसके 52 रन बाद बाकी बचे 5 विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए। 52 में से 20 रन जसप्रीत बुमराह ने बनाए थे। इसके बावजूद टीम इंडिया 233 रन पर ढेर गई। इसका खामियाजा टीम इंडिया को हार के साथ भुगतना पड़ा।

Sameer Thakur

समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket

End of Article