• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Fake Hospital; No Registration, No Approval, Claims To Offer Everything From Childbirth To Kidney And Heart Treatments

खतरा-ए-जान:फर्जी अस्पताल; न रजिस्ट्रेशन न मंजूरी, प्रसव से लेकर किडनी और दिल के इलाज का भी दावा

इंदौर58 मिनट पहलेलेखक: हितेश शर्मा

  • कॉपी लिंक

शहर में कई फर्जी अस्पताल चल रहे हैं और ये डिलीवरी, सर्जरी, आईसीयू और एनआईसीयू तक की सुविधा होने का दावा कर रहे हैं। इसके अलावा कई अस्पताल दिल, शुगर, कैंसर और किडनी की बीमारियों का शर्तिया इलाज करने का भी दावा कर रहे हैं।

हैरत की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग को इसकी भनक तक नहीं है। मामले में सीएमएचओ से बात की गई, तो उन्होंने कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया।

दैनिक भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि शहर में 325 निजी अस्पतालों को मान्यता मिली है। कई अन्य अस्पताल बिना पंजीयन के संचालित हो रहे हैं। हवा बंगला रोड स्थित श्री रामा हॉस्पिटल में भी गड़बड़ी मिली। डॉ. पंकज परिहार का कहना है कि अस्पताल मेरा नहीं है।

बड़ा सवाल: इलाज की निगरानी कैसे हो रही है? जिम्मेदारी किसकी ?

डिलीवरी होती है, ऑन कॉल शिशुरोग विशेषज्ञ भी आते हैं सिटीजन हॉस्पिटल: एयरपोर्ट रोड यहां डिलीवरी होती है। ऑन कॉल पीडियाट्रिशियन भी आते हैं। एनआईसीयू, आईसीयू सुविधाएं भी हैं। रजिस्ट्रेशन को लेकर मामला कोर्ट गया था। फायर एनओसी को लेकर इश्यू था। - डॉ. प्रतीक विरमाल

बाहर होती है पैथोलॉजी की जांच, सीजेरियन डिलीवरी के भी दावे

आयुष्मान हॉस्पिटल, नगीन नगर नॉर्मल, सीजेरियन डिलीवरी की सुविधा के दावे। तीन गायनेकोलॉजिस्ट ऑन-कॉल आते हैं। जांच बाहर कराते हैं। हमारा रजिस्ट्रेशन एक्सपायर हो गया था। हाल ही में रिन्यूअल हो गया है। -डॉ. उमेश सोलंकी

पथरी, प्रोस्टेट और किडनी के ऑपरेशन करने का भी दावा

अविरल अस्पताल, हवा बंगला अस्पताल का रजिस्ट्रेशन दर्ज नहीं है। पथरी, प्रोस्टेट, किडनी, हर्निया के ऑपरेशन की सुविधा का दावा। मेरा घर अस्पताल के ऊपर है। हम अस्पताल नहीं चला रहे हैं, सिर्फ ओपीडी देखते हैं। -डॉ. पंकज वर्मा

मुझे अभी कुछ नहीं पता

मैं इस बारे में आपसे कोई बात नहीं कर सकता। मेरे पास अभी कोई डेटा नहीं है। जानकारी लेने के बाद आपसे बात करूंगा। अभी मुझे कुछ पता नहीं है। -डॉ. माधव हसानी, सीएमएचओ, इंदौर

सीधी बात - शिवम वर्मा, कलेक्टर इंदौर

हम कार्रवाई करेंगे

शहर में कई अस्पताल अवैध रूप से चल रहे हैं। - हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। आपके पास कोई जानकारी है, तो हमें बताएं।

अवैध अस्पतालों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास भी नहीं है। वहां डिलीवरी तक हो रही है। -बिना परमिशन कोई अस्पताल चल नहीं सकता।

सीएमएचओ कहते हैं अवैध अस्पताल नहीं है। - आप हमें बताएं। हम ऐसे अस्पतालों पर कार्रवाई करेंगे।

.