रोहतक13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रोहतक में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर कार्रवाई करती पुलिस। - Dainik Bhaskar

रोहतक में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर कार्रवाई करती पुलिस।

रोहतक के कच्चा चमारिया रोड पर रविवार को पुलिस की CIA टीम ने अवैध पटाखा फैक्ट्री पर रेड मारी। पुलिस टीम ने मौके से करोड़ों रुपए का अवैध माल बरामद किया है। टीम ने अवैध पटाखों से भरे बॉक्स को सील करते हुए कार्रवाई की।

पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कच्चा चमारिया रोड पर अवैध पटाखे की फैक्ट्री चल रही है। सूचना के आधार पर CIA की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापा मारा और मौके से भारी मात्रा में अवैध पटाखे व कच्चा माल जब्त किया। पुलिस मौके पर कार्रवाई कर रही है।

फैक्ट्री में सुखाने के लिए रखे पटाखों को भरते हुए।

फैक्ट्री में सुखाने के लिए रखे पटाखों को भरते हुए।

2 करोड़ के करीब बताई कीमत

अवैध फैक्ट्री से पकड़े पटाखों की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। मौके से करीब 200 से अधिक बॉक्स बरामद किए गए है, जिनमें 100 के करीब बड़े बॉक्स, 70 के करीब छोटे बॉक्स व उससे छोटे बॉक्स भी है। खुले में भी बम पड़े हुए मिले, जो सुखाने के लिए रखे थे। साथ ही बारूद भी बरामद किया गया है।

पटाखों के बॉक्स को सील करते हुए पुलिस।

पटाखों के बॉक्स को सील करते हुए पुलिस।

पुलिस ने मौके पर पकड़े 6 लोग

पुलिस टीम ने मौके से 5 महिलाओं सहित एक व्यक्ति को पकड़ा है, जो फैक्ट्री में ही रहते हैं। उनके साथ कुछ बच्चे भी बताए जा रहे हैं। कुछ मजदूर गए हुए थे, जिन्हें वापस आना था। मजदूरों को पता ही नहीं था कि फैक्ट्री बनाने का लाइसेंस है या नहीं। मौके पर मालिक नहीं मिला, जिसके कारण पुलिस ने कार्रवाई की।

बारूद के सैंपल भरते हुए पुलिसकर्मी।

बारूद के सैंपल भरते हुए पुलिसकर्मी।

सामान को जब्त करने के लिए मंगवाया कैंटर

अवैध फैक्ट्री के अंदर सामान इतना अधिक था कि पुलिस को कैंटर मंगवाना पड़ा। सामान को सील किया गया और अपने साथ ले गए। पुलिस मामले में अवैध फैक्ट्री चलाने वाले की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक मालिक के बारे में पता नहीं चल सका है।

बारूद का सैंपल लेते हुए टीम।

बारूद का सैंपल लेते हुए टीम।

पुलिस मामले में कर रही कार्रवाई

सीआईए-1 के ASI विकास कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि चमारिया रोड पर एक अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। मौके से करीब 2 करोड़ के पटाखे मिले है, जिसका कोई लाइसेंस उन्हें नहीं मिला। पुलिस ने माल को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

.

खबरें और भी हैं...

  • रोहतक में पहली बार आसमान में दिखी रामायण: 200 से अधिक ड्रोन का हुआ शो, 31 हनुमान स्वरूप दिए दिखाई

    200 से अधिक ड्रोन का हुआ शो, 31 हनुमान स्वरूप दिए दिखाई|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक में लोगों ने किया सीएम से सवाल: बोले-क्या अधिकारी आपकी नहीं मान रहे, अधिकारियों की नीयत में खोट, सड़क टूटी होने से नाराजगी

    बोले-क्या अधिकारी आपकी नहीं मान रहे, अधिकारियों की नीयत में खोट, सड़क टूटी होने से नाराजगी|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:42
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक बच्ची रेप केस, पूछताछ में बताई पिता की हरकतें: CWC की काउंसलिंग में खुलासा; पोर्न साइट सर्च करता था बाप, मां भी गिरफ्तार

    CWC की काउंसलिंग में खुलासा; पोर्न साइट सर्च करता था बाप, मां भी गिरफ्तार|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:46
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जयहिंद ने योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को बताया ‘सेटिंगबाज’: रोहतक में बोले- ये कई पार्टियों से जुड़े, आंदोलन के लिए युवाओं को उकसा रहे

    • कॉपी लिंक

    शेयर