असली हीरो हैं टाइगर श्रॉफ… फायरिंग के बाद भी नहीं डरे, खुद गाड़ी चलाकर घायल ड्राइवर को पहुंचाया अस्पताल

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ

Tiger Shroff Video: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने रविवार शाम फायरिंग की घटना के बाद ये साबित किया है कि वो सिर्फ रील नहीं बल्कि रियल लाइफ के भी हीरो हैं. 5 राउंड फायरिंग होने के बाद भी वो नहीं डरे. उन्होंने खुद कार चलाई और अपने घायल ड्राइवर को अस्पताल लेकर गए. ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती करवाया. बाद में टाइगर की बहन भी अस्पताल पहुंचीं.

टाइगर मुंबई के जुहू इलाके के एक ग्राउंड से फुटबॉल खेलने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे. जैसे ही वो अपनी कार से ग्राउंड से बाहर निकले, उसी दौरान बाइक सवार 3 लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी. उनका निशाना तो टाइगर ही थे, लेकिन वो बाल-बाल बच गए. हालांकि, उनके ड्राइवर जिनका नाम फिरदौस है, वो घायल हो गए. उनके हाथ में चोट आई, जिसके बाद टाइगर तुरंत ड्राइवर सीट पर बैठते हैं और खुद गाड़ी चलाकर ड्राइवर को अस्पताल ले जाते हैं. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह टाइगर ने बहादुरी दिखाई और ड्राइवर को अस्पताल तक पहुंचाया.

पुलिस की 15 टीमें एक्शन में

घटना के तुरंत के बाद पुलिस एक्शन में आ गई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुरंत पुलिस कमिश्नर को फोन किया और सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने 15 स्पेशल टीमों का गठना किया. साथ ही फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर अपने तरीके से सबूत इकट्ठा करने में जुट गई.

एक व्यक्ति हिरासत में

पुलिस ने सीसीटीव फुटेज के आधार पर जांच शुरू की. कुछ ही घंटे के बाद मुंबई के सांताक्रूज इलाके से एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. मामले की जांच जारी है. देखना होगा कि पुलिस जांच में आगे क्या कुछ निकलकर सामने आता है.

ये भी पढ़ें-

रणबीर कपूर से टक्कर लेंगे पैन इंडिया स्टार प्रभास, दिवाली पर ला रहे फिल्म

पवन सिंह पर कोर्ट ने लगाया 3 हजार रुपये का जुर्माना, पत्नी के केस में पेश नहीं होने पर हुई कार्रवाई

एक तरफ जहां पुलिस मामले में जुटी हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली. बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसकी जिम्मेदारी ली. उसने लिखा, “इसको हमने कॉल कर के समझाया था, लेकिन इसको बात समझ नहीं आई, इसलिए आज इसको बढ़िया तरीके से समझा दिया. जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा अगला नंबर उसका होगा.”

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button