'जिंदगी में पहली बार देखा ऐसा सांप...', छतरपुर में मिले सफेद अजगर ने चौंकाया, सर्प पकड़ने वाले भी दंग

Chhatarpur Albino Python News: छतरपुर में सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के दौरान दिखा 8 फीट लंबा दुर्लभ सफेद अजगर. अलबिनो पायथन का हुआ सुरक्षित रेस्क्यू. देखें पूरी खबर...

X

8 फीट लंबे अलबिनो पायथन का कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू.(Photo:Screengrab)

8 फीट लंबे अलबिनो पायथन का कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू.(Photo:Screengrab)

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में इन दिनों बागेश्वर महाराज की 'सनातन हिंदू एकता रथयात्रा' के समापन समारोह और आयोजनों को लेकर उत्साह का माहौल है. इसी बीच, यात्रा के अंतिम दिन छतरपुर क्षेत्र में एक ऐसा दुर्लभ और हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को अश्मंजस में डाल दिया. यात्रा के दौरान इलाके में 8 फीट लंबा एक सफेद रंग का अनोखा अजगर लोगों की नजरों में आया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए.

दुर्लभ 'अल्बिनो अजगर' का हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

विशालकाय सफेद अजगर के दिखने की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों द्वारा सपेरे और सर्प विशेषज्ञों को दी गई. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और भारी भीड़ के बीच कड़ी मशक्कत के बाद इस 8 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया.

अजगर का रेस्क्यू करने वाले विशेषज्ञ ने बताया कि यह अजगर बेहद दुर्लभ है और उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इस तरह पूरी तरह सफेद रंग का अजगर देखा है. इसके असामान्य सफेद रंग के कारण इसे 'अल्बिनो अजगर' बताया जा रहा है. इस अनोखे रेस्क्यू के बाद से पूरे क्षेत्र में इसी की चर्चा हो रही है.

सम्बंधित ख़बरें

क्या होता है अल्बिनो जीव?

विज्ञान और वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, अलबिनो जीवों के शरीर में 'मेलेनिन' नामक वर्णक (रंगद्रव्य) की प्राकृतिक रूप से भारी कमी होती है. इसी मेलेनिन की कमी के कारण जीवों की त्वचा, बाल या शल्क का रंग सामान्य से काफी हल्का या सफेद दिखाई देता है. हालांकि, इस अजगर के आधिकारिक तौर पर अलबिनो होने की पुष्टि के लिए वन्यजीव विशेषज्ञों की जांच होना जरूरी है. देखें VIDEO:- 

प्रशासन और विशेषज्ञों की अपील

इस घटना के बाद वन्यजीव प्रेमियों और प्रशासन ने आम जनता से विशेष अपील की है कि जंगलों या रिहायशी इलाकों के पास सांप या किसी अन्य वन्यजीव के दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करें. ऐसे मामलों में तुरंत वन विभाग या किसी प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना देनी चाहिए, ताकि वन्यजीवों और इंसानों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

---- समाप्त ----

ये भी देखें

अजगर के रेस्क्यू के दौरान हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Live TV

aaj tak epaper in hindi