कंस्ट्रक्शन की वजह से चार ट्रेनें प्रभावित, दो रद्द होगी:जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस का रूट बदलेगा, भगत की कोठी-काचीगुड़ा ट्रेन रहेगी रेगुलेट
जोधपुर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

समदड़ी यार्ड में फुट ओवरब्रिज और दुदिया व दुंदाड़ा स्टेशनों पर सब-वे निर्माण के चलते 23 अक्टूबर को चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। दो ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी,जबकि दो परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे(नॉर्थ वेस्टर्न) के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 14896 बाड़मेर-भगत की कोठी एक्सप्रेस 23 अक्टूबर को समदड़ी तक ही चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 14893 भगत की कोठी-पालनपुर एक्सप्रेस भगत की कोठी के बजाय समदड़ी से रवाना होगी। दोनों ट्रेनों का भगत की कोठी-समदड़ी के बीच संचालन रद्द रहेगा।
इसी तरह ट्रेन संख्या 20485 जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस 23 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग लूनी-मारवाड़-मेहसाणा होकर चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 20486 साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस मेहसाणा-मारवाड़-लूनी होकर संचालित होगी। दोनों ट्रेनों का परिवर्तित मार्ग पर पाली मारवाड़,मारवाड़ जंक्शन,फालना,आबूरोड और पालनपुर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
भगत की कोठी-काचीगुड़ा ट्रेन 14 से 20 नवंबर तक रेगुलेट रहेगी
रेलवे द्वारा दक्षिण मध्य रेलवे के हैदराबाद मंडल के मेडचल-अक्कनपेट रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के तहत मनोहराबाद स्टेशन यार्ड में अतिरिक्त लाइन डालने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण भगत की कोठी-काचीगुड़ा रेलसेवा निर्धारित अवधि में मार्ग में रेगुलेट रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 17606,भगत की कोठी-काचीगुड़ा एक्सप्रेस 14 से 20 नवंबर तक भगत की कोठी से प्रस्थान करने पर दक्षिण मध्य रेलवे के क्षेत्राधिकार में मार्ग में 1 घंटा 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।
जोधपुर से रेल सफर में जुड़े 15.61 लाख से अधिक यात्री
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में चालू वित्तीय वर्ष के शुरुआती छह महीनों में यात्री आय और यात्रियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी इसकी सकारात्मक तस्वीर पेश करती है। सितंबर 2026 तक मंडल की यात्री आय 524.47 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 447.55 करोड़ रुपये के मुकाबले 17 फीसदी अधिक है। इस दौरान करीब 15.61 लाख अधिक यात्रियों ने रेल से सफर किया।
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार,सितंबर तक मंडल में 201.67 लाख यात्रियों ने यात्रा की,जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह संख्या 186.06 लाख थी। इस तरह यात्रियों की संख्या में करीब आठ फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। यह बढ़ोतरी रेल यात्रा की बढ़ती मांग और आमजन के आवागमन में रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है।
यात्री आय में 76.92 करोड़ रुपये का इजाफा जोधपुर मंडल की यात्री आय में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 76.92 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पीआरएस श्रेणी में आय 344.11 करोड़ रुपये से बढ़कर 402.89 करोड़ रुपये हो गई। वहीं अनारक्षित टिकट श्रेणी में आय 103.44 करोड़ रुपये से बढ़कर 121.58 करोड़ रुपये पहुंच गई। दोनों श्रेणियों में हुई वृद्धि से मंडल की कुल यात्री आय को मजबूती मिली है।
पीआरएस श्रेणी में यात्रियों की संख्या 48.12 लाख से बढ़कर 54.64 लाख हो गई, जबकि दूसरी श्रेणी में यह आंकड़ा 137.94 लाख से बढ़कर 147.03 लाख पहुंच गया। इस प्रकार दोनों श्रेणियों में यात्रियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई।
.
खबरें और भी हैं...
चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद वोटर-लिस्ट में दखल नहीं: हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव से जुड़ी याचिका की खारिज

- कॉपी लिंक
शेयर
राजस्थान हाईकोर्ट ने प्राइवेट एग्रीकल्चर कॉलेजों की याचिका खारिज की: कहा- शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता नहीं, कृषि विभाग ने एनओसी देने से मना किया था

- कॉपी लिंक
शेयर
उदयमंदिर थाने में जमीन में फर्जीवाड़े-धोखाधड़ी के 3 मामले: जोधपुर के पूर्व महाराजा के नाम जमीन हड़पने का मामला भी आ चुका सामने
0:28- कॉपी लिंक
शेयर