जयपुर में कार ने स्कूटी सवार मां-बेटी को रौंदा:टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराई; हादसे के बाद रॉन्ग साइड भगा ले गया कार
जयपुर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

जयपुर में बैक ले रहे एक कार ड्राइवर ने स्कूटी सवार मां-बेटी को रौंद डाला। बेकाबू कार की टक्कर से मां-बेटी डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। हादसे के बाद ओवर स्पीड कार को ड्राइवर रॉन्ग साइड दौड़ाकर फरार हो गए।
यह हादसा मानसरोवर में रजत पथ स्थित जनरल स्टोर के पास शनिवार रात करीब 12 बजे हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल मां-बेटी को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। वहीं मानसरोवर थाने में घायल के परिजनों की ओर से सोमवार को FIR दर्ज करवाई गई।
हेड कॉन्स्टेबल मुरारी लाल ने बताया- हादसे में मानसरोवर के मांग्यावास निवासी शांता देवी और उनकी बेटी मीनाक्षी मूलचंदानी घायल हो गए। दोनों घायल मां-बेटी का गंभीर हालत में SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

घायल महिला शांता देवी।
पहले देखें हादसे के PHOTOS

कार ने तेज स्पीड में बैक लिया। इससे स्कूटी सवार से भिड़ंत के बाद डिवाइडर से टकरा गए।

हादसे के बाद कार ड्राइवर रॉन्ग साइड में ही गाड़ी भगा ले गया।
तेज स्पीड में बैक लिया, टक्कर मारने के बाद रॉन्ग साइड भागा ड्राइवर
घटनाक्रम के मुताबिक- शांता अपनी बेटी मीनाक्षी के साथ अपनी मां के घर अग्रवाल फार्म मानसरोवर जा रही थी। तभी रजत पथ स्थित जनरल स्टोर के पास तेज स्पीड कार ने बैक लेते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सहित दोनों मां-बेटी डिवाडइर से टकरा गई। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर कार को रॉन्ग साइड भगा ले गया। मानसरोवर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार व ड्राइवर की तलाश कर रही है।
यह खबर भी पढ़ें...
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 3 दोस्तों को कुचला:रंजिश के चलते हत्या का आरोप; 9 घंटे बाद पुलिस और परिजनों के बीच बनी सहमति

अलवर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 3 दोस्तों को रौंद दिया। तीनों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक और कार नाले की 5 फीट ऊंची दीवार से टकराई, जिससे दीवार टूट गई। एक युवक उछलकर नाले में गिर गया। बाइक के परखच्चे उड़ गए। (पूरी खबर पढ़ें)
.
खबरें और भी हैं...
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मास्टरमाइंड का पिता जेल में: सरपंच को भी धमका चुका गैंगस्टर अनिल पंडित; परिवार समेत 10 साल पहले छोड़ा गांव
1:12- कॉपी लिंक
शेयर
मंडे स्पेशल
पंचायत चुनाव में पूर्व मंत्री की किसान से टक्कर: 4 पूर्व विधायक भी मैदान में; RLP और BAP के उम्मीदवारों ने त्रिकोणीय बनाया मुकाबला
3:07- कॉपी लिंक
शेयर
‘बियॉन्ड द रन’ में फिटनेस, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य पर मंथन: एक्सपर्ट बोले- दीर्घायु का मतलब केवल ज्यादा साल जीना नहीं, बल्कि बेहतर गुणवत्ता के साथ जीना भी है

- कॉपी लिंक
शेयर
सिटी पैलेस में 22 अक्टूबर को सवाई जयपुर अवॉर्ड्स: सवाई भवानी सिंह की जयंती पर होगा आयोजन, 25 श्रेणियों में मिलेगा सम्मान
- कॉपी लिंक
शेयर