वर्ल्ड कप विनर भारतीय क्रिकेटर श्रीलंका में गिरफ्तार, युवराज को भी किया अरेस्ट, किस वजह से हुआ एक्शन?

Time Updated: Saturday, July 18, 2026, 10:01 [IST]

Manjot Kalra: अंडर 19 वर्ल्ड कप में विनर भारतीय टीम के मेंबर क्रिकेटर को श्रीलंका में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट की तरफ से मामले पर सफाई आई है। बीते शुक्रवार को ही कालरा को अरेस्ट कर लिया गया था। एंटी करप्शन इन्वेस्टीगेशन के चलते एक्शन लिया गया।

पीटीआई के अनुसार कालरा ने लंकन प्रीमियर लीग में एक प्लेयर को मैक फिक्स के लिए उकसाने का आरोप लगा है। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनको अरेस्ट किया है। अब इस मामले पर श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने भी प्रतिक्रिया दी है। गौर करने वाली बात यह है कि मनजोत कालरा जाफना किंग्स टीम के सह-मालिक हैं।

Manjot Kalra

मनजोत को अरेस्ट के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया

27 साल के कालरा को पुलिस की स्पेशन इन्वेस्टीगेशन टीम ने उनको अरेस्ट किया। इसके तुरंत बाद उनको अदालत के सामने भी पेश कर दिया गया। वहां से 31 जुलाई तक उनको न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है। इसका मतलब है कि कालरा दो सप्ताह तक तो अंदर ही रहेंगे। उनके अलावा एक अन्य भारतीय नागरिक युवराज पुष्पा को भी अरेस्ट किया गया है।

श्रीलंकाई क्रिकेट ने कहा है कि इस मामले से टूर्नामेंट के आयोजन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। इसकी जांच के लिए गठित जांच इकाई को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जो भी मदद की आवश्यकता होगी, वह की जाएगी और पूरा सहयोग दिया जाएगा।

श्रीलंका क्रिकेट ने कड़े शब्दों में कहा कि टूर्नामेंट की गवर्निंग बॉडी होने के नाते किसी भी तरह के भ्रष्ट आचरण, गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम इस इवेंट की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने के संकल्प को फिर से दोहराते हैं।

मनजोत कालरा ने जड़ा था वर्ल्ड कप फाइनल में शतक

कालरा को उस फाइनल के लिए जाना जाता है, जिसमें उन्होंने शतक जमाया था। साल 2018 के अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका बल्ला चला था और 101 रनों की पारी आई थी। पृथ्वी शॉ की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। उस टीम में शुभमन गिल अर्शदीप सिंह और शिवम मावी जैसे प्लेयर्स भी थे। अब श्रीलंका में कालरा के इस काण्ड ने खुद का नाम खराब करने के अलावा भारतीय क्रिकेट को भी बदनाम किया है।