कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) की पहली झलक का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “नमस्ते सभी को, आप सबके साथ इस पल को शेयर करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है; पेश है ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक. ये प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनी जगह खोजने की कहानी है. मुझे इसे आप सबके साथ शेयर करने का बेसब्री से इंतजार है.”

यह किताब सोनिया गांधी के पूरे जीवन की कहानी है. इसमें दिखाया गया है कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद इटली में उनका बचपन कैसे बीता, राजीव गांधी से उनका प्यार कैसे हुआ जो उन्हें भारत ले आया, और अपनों को खोने के दुख ने उनके जीवन तथा भारत देश के साथ उनके रिश्ते को कैसे बदल दिया. इस किताब में कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं 79 वर्षीय सोनिया गांधी ने अपने जीवन के कई मुख्य हिस्सों को याद किया है.

इस किताब में उनके इटली का उनका बचपन, कैम्ब्रिज में राजीव गांधी के साथ बिताए पल, और उनकी सास इंदिरा गांधी व पति राजीव गांधी की हत्या से जुड़े बेहद निजी और भावुक अनुभव शामिल हैं.

राहुल गांधी ने पिता के जन्मदिन पर जताई थी खुशी

हाल ही में अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी मां की किताब को लेकर खुशी जताई. उन्होंने कहा, “मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि आपकी कहानी ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’—आखिरकार उन लाखों लोगों तक पहुंचेगी जो आपसे प्यार करते हैं. मैं जानता हूं कि आप जैसी निजी स्वभाव वाली इंसान के लिए दुनिया को अपनी यह खूबसूरत कहानी बताना कितना मुश्किल रहा होगा. आज, उनके जन्मदिन पर, मैं देख सकता हूं कि पापा मुस्कुरा रहे हैं और गर्व के साथ अपनी प्यारी सोनिया को देख रहे हैं.”

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button