फरीदाबाद: Faridabad Electricity Workers Strike फरीदाबाद शहर के अलग-अलग हिस्सों में बिजली संकट गहराने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। दरअसल, यहां बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने होने लगी है। अब इसका असर स्कूली बच्चों के पढ़ाई पर पड़ रही है। बिजली नहीं होने से स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को छुट्टी का मैसेज भेज दिया है।
घरों में पानी का संकट
Faridabad Electricity Workers Strike दरअसल, बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में सड़क पर उतर गए हैं। बताया जा रहा है कि कर्मचारी गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को 25 साल के लिए बिजली वितरण का लाइसेंस देने के फैसले का विरोध कर रहे हैं। हड़ताल के चलते यहां पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पीने के पानी के लिए लाइनों में लगना पड़ रहा है। वहीं, रात के समय बच्चों को मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में पढ़ाई करनी पड़ रही है।
बिजली कर्मचारी एवं अभियंता संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र तेवतिया ने बताया कि कर्मचारियों ने 24 अक्तूबर तक हड़ताल का एलान किया है। इसके बाद संयुक्त मंच की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
मैसेज भेजकर स्कूल बंद करने की दी जानकारी
स्कूल प्रबंधन ने स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता दी है। इसी के चलते अभिभावकों को संदेश भेजकर शुक्रवार को स्कूल बंद रहने की जानकारी दी गई। इससे अभिभावकों को भी अचानक अपनी दिनचर्या में बदलाव करना पड़ा है। शहर के कई स्कूलों में छुट्टी होने से स्पष्ट है कि बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का प्रभाव अब केवल घरेलू और व्यावसायिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था भी इससे प्रभावित होने लगी है। यदि बिजली आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई तो शिक्षण संस्थानों को अपनी व्यवस्था चलाने में और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- 'रिजीम चेंज'... शाह की हुंकार, '30 साल तक बीजेपी सरकार', भाजपा नेताओं ने राहुल को बताया पार्ट टाइम नेता, क्या सच होगी केंद्रीय गृह मंत्री की भविष्यवाणी?
- सत्य सनातन यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह से हो गई ये गलती? NHRC ने लिया संज्ञान, CS और DGP से मांगा जवाब
- इधर बरैया... उधर दिग्गी, सनातन पर दोमुही सियासत! कांग्रेस विधायक ने फिर दिया विवादित बयान, बार-बार क्यों एंटी हिंदू बयान दे रहे फूल सिंह बरैया?