ऐश्वर्या राय को छूने पर सलमान पर भड़के थे संजय लीला भंसाली, 'हम दिल दे चुके सनम' को लेकर इस एक्ट्रेस का खुलासा

Smita Jayakar on Salman Khan Aishwarya Rai: पर्दे पर सलमान और ऐश्वर्या के बीच दिखाई गई लव स्टोरी की चर्चा तो आज भी होती है. इसी बीच एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने दोनों को लेकर बात की है.

Google Search

Smita Jayakar on Salman Khan Aishwarya Rai: पर्दे पर सलमान और ऐश्वर्या के बीच दिखाई गई लव स्टोरी की चर्चा तो आज भी होती है. इसी बीच एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने दोनों को लेकर बात की है.

author-image

New Update

Salman Khan Aishwarya Rai (1)

Smita Jayakar on Salman Khan Aishwarya Rai: सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ हिंदी सिनेमा की यादगार रोमांटिक फिल्मों में गिनी जाती है. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म में अजय देवगन भी अहम भूमिका में नजर आए थे. पर्दे पर सलमान और ऐश्वर्या के बीच दिखाई गई लव स्टोरी की चर्चा तो आज भी होती है, लेकिन फिल्म की शूटिंग से जुड़े किस्से भी कम दिलचस्प नहीं हैं.

अब फिल्म में काम कर चुकीं एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट से जुड़े कई किस्से शेयर किए हैं. उन्होंने सलमान खान और ऐश्वर्या राय के उस समय के रिश्ते को लेकर बात की और बताया कि दोनों के बीच प्यार सेट पर भी साफ नजर आता था. स्मिता के मुताबिक, दोनों की इसी बॉन्डिंग का असर उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री में भी दिखाई दिया. हालांकि, उन्होंने ये भी दावा किया कि कई बार दोनों के देर से सेट पर पहुंचने की वजह से बाकी क्रू को लंबा इंतजार करना पड़ता था.

'उस वक्त दोनों प्यार में थे'

सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में स्मिता जयकर ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय को लेकर कहा कि उस वक्त दोनों प्यार में थे और साथ में बेहद खूबसूरत लगते थे. उन्होंने कहा, “उस वक्त दोनों प्यार में थे. दोनों एंजेल लगते थे. ऐश्वर्या उस वक्त बेहद खूबसूरत लगती थीं और किसी तरह ये फिल्म के लिए काम कर गया. वो मैजिक ऑनस्क्रीन भी दिखाई दिया.” ‘हम दिल दे चुके सनम’ में सलमान खान ने समीर और ऐश्वर्या राय ने नंदिनी का किरदार निभाया था. फिल्म में दोनों की प्रेम कहानी ने दर्शकों को खूब इमोशनल किया. स्मिता की मानें तो पर्दे पर दिखाई देने वाली दोनों की शानदार केमिस्ट्री के पीछे उनकी ऑफस्क्रीन बॉन्डिंग का भी असर था.

घंटों इंतजार करता था पूरा सेट

स्मिता जयकर ने आगे दावा किया कि सलमान और ऐश्वर्या के रोमांस की वजह से कभी-कभी फिल्म की टीम को परेशानी भी होती थी. उनके मुताबिक, शूटिंग की कॉल टाइम सुबह जल्दी होती थी लेकिन दोनों कई बार काफी देर से सेट पर पहुंचते थे. स्मिता ने कहा, “दोनों के रोमांस की वजह से क्रू को दिक्कत होती थी. दोनों सेट पर लेट आते थे तो क्रू शिकायत करता था. हमारी सुबह 7 बजे की शिफ्ट होती थी और हम 10 बजे तक इंतजार करते थे कि वो अभी तक नहीं आए.” उन्होंने आगे कहा कि दोनों कभी-कभी सुबह 11 बजे एक साथ सेट पर पहुंचते थे और तब तक पूरी यूनिट उनका इंतजार करती रहती थी. हालांकि, स्मिता ने इसे प्यार में होने से जोड़ते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में आखिर कोई क्या कह सकता है.

'आंखों की गुस्ताखियां' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

इंटरव्यू के दौरान स्मिता जयकर ने फिल्म के सुपरहिट गाने ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया. इस गाने में सलमान और ऐश्वर्या के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली थी. स्मिता के मुताबिक, गाने के एक सीन में सलमान को टेबल के आगे-पीछे घूमना था जबकि ऐश्वर्या एक तरफ खड़ी थीं. इसी दौरान सलमान ने ऐश्वर्या का हाथ छू लिया. स्मिता का कहना है कि ये उस सीन की तय कोरियोग्राफी का हिस्सा नहीं था.

ऐश्वर्या को छूने पर बोले भंसाली 

स्मिता के मुताबिक, संजय लीला भंसाली की नजर तुरंत सलमान की इस हरकत पर पड़ी. उन्होंने सलमान से पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, क्योंकि सीन में इसकी जरूरत नहीं थी. स्मिता ने इस घटना को याद करते हुए कहा, “सलमान का बस ऐश्वर्या को छूने का मन किया. वो प्यार में था, इसलिए उसने उसे छू लिया. लेकिन सीन ऐसे नहीं किया जाना था.” उनके मुताबिक, सीन में सलमान को सिर्फ वहां खड़े होकर ऐश्वर्या को देखना था. ऐसे में जब सलमान ने अपनी तरफ से ये जेस्चर जोड़ दिया तो भंसाली ने उन्हें टोका और पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया.

ये भी पढ़ें: 'यहां कोई बैड टच वाला बंदा...', बिग बॉस 20 में काजी तौकीर पर फूटा माही विज का गुस्सा, लगाई जमकर क्लास