कित्तूर की रानी चेन्नम्मा की जयंती मनाई गई
अंग्रेजों के विरुद्ध 202वें विजयोत्सव पर संसद परिसर में समारोह
योद्धा रानी चेन्नम्मा देश की रक्षा करने वाले वीरों के लिए प्रेरणा
स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Friday 23 October 2026 03:43:48 PM
![]()
नई दिल्ली। कित्तूर रानी चेन्नम्मा की जयंती और 202वें विजयोत्सव पर आज संसद परिसर दिल्ली के प्रेरणा स्थल पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन केंद्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्यमंत्री एवं तुमकुरू के सांसद वी सोमण्णा के नेतृत्व में हुआ। राज्यमंत्री मंत्री वी सोमण्णा ने राष्ट्र की अप्रतिम महिला योद्धा कित्तूर की वीरांगना रानी चेन्नम्मा की जयंती और अंग्रेजों के विरुद्ध उनके 202वें विजयोत्सव पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहाकि कित्तूर रानी चेन्नम्मा केवल युद्ध लड़ने वाली रानी नहीं थीं, उन्होंने एक साम्राज्यवादी शक्ति को चुनौती दी और इतिहास में प्रतिरोध की अमर प्रतीक के रूपमें दर्ज हैं। उन्होंने कहाकि ऐसी वीर महिला की उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर मिलना अत्यंत खुशी की बात है।
राज्यमंत्री वी सोमण्णा ने कहाकि संसद के इस पवित्र स्थल पर वीर वणिते रानी चेन्नम्मा का शौर्य, धैर्य और जोश आज देश की रक्षा करने वाले वीरों केलिए प्रेरणा है। उन्होंने कन्नड़ समुदाय से अपील कीकि हम सभी केलिए जो अपनी मातृभूमि और भाषा से प्रेम करते हैं, यह गर्व की बात है, आइए हम हर साल यहां एकत्र हों और ऐसे महान व्यक्तित्वों को याद करें। उन्होंने हर साल इस कार्यक्रम की अनुमति देने और सभी केलिए प्रेरणा शक्ति बनने केलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य की जनता की ओर से धन्यवाद दिया। मंत्री वी सोमण्णा ने संसद परिसर में इस कार्यक्रम की अनुमति देने और सहयोग करने केलिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, लोकसभा व रेल मंत्रालय के अधिकारियों और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को भी धन्यवाद दिया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, सांसद पीसी मोहन, डॉ सुधाकर, पूर्व मंत्री मुरुगेश निरानी, बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल, कर्नाटक के दिल्ली में पूर्व विशेष प्रतिनिधि शंकरगौड़ा पाटिल, कूडलसंगम के बसव मृत्युंजय स्वामी, शंकरानंद स्वामी, सिद्धारूढ़ मठ आलूर बीदर के आत्माराम स्वामी, गुरुदेव आश्रम कक्कमरी के विनायक स्वामी, सिद्धारूढ़ मठ चलकापुर एवं कर्नाटक के विभिन्न जिलों और दिल्ली से आए बड़ी संख्या में कन्नड़ समुदाय के लोगों ने रानी चेन्नम्मा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर बसव मृत्युंजय स्वामी ने संसद के प्रेरणा स्थल पर हर साल ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करने केलिए केंद्रीय मंत्री वी सोमण्णा के प्रयास की सराहना करते हुए अत्यंत हर्ष व्यक्त किया।