Outsourced Employees Regularization Latest Update: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। समाजवादी पार्टी के नेता लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं। दोनों ही पार्टी के नेताओं के बीच लगातार आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं समाजवादी पार्टी अब चुनावी मोड में आ चुकी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक के बाद एक कई बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। वहीं अखिलेश यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वो कह रहे हैं कि, अगर यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो आउटसोर्स खत्म करके पक्की नौकरी देंगे।
खबरें पढ़ें
आउटसोर्सिंग की व्यवस्था की होगी खत्म
वहीं अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले जनता के लिए वादों की झड़ी लगा दी है। (Outsourced Employees Regularization Update) अखिलेश यादव ने कहा कि, सपा सरकार आई तो महिलाओं को 3000 रुपये पेंशन दी जाएगी। नौकरी से आउटसोर्सिंग की व्यवस्था खत्म की जाएगी। हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी, युवाओं को आईपैड मिलेगा। केंद्र की अग्निवीर योजना को समाप्त कर स्थायी नौकरी देकर सीमा की सुरक्षा को मजबूत करने का काम किया जाएगा।
आउटसोर्स खत्म करके पक्की नौकरी देंगे...
अखिलेश यादव का वादा https://t.co/QZMfVT5bVy
— Romita Tiwari (@romita_tiwari) August 18, 2026
अखिलेश यादव ने महिलाओं को 40 हजार देने का किया ऐलान
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने पर समाजवादी पेंशन योजना को पुनः शुरू करने और महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपए देने की घोषणा की है। अखिलेश यादव ने ये घोषणा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा महिलाओं को 50 हजार रुपए सहायता देने के प्रस्ताव पर विचार करने की जानकारी सामने आने के बाद की है।
अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पहले भी महिलाओं को पेंशन दी थी, 500 रुपए महीना। अखिलेश ने समाजवादी पेंशन योजना फिर से शुरू करने का ऐलान करते हुए कहा, 'हमने अभी-अभी तय किया कि समाजवादी पेंशन योजना बढ़ाकर फिर से शुरू किया जाएगा और पिछले बार भी आपको गणित समझाया था हम लोगों ने और 40 हजार रुपए हर साल अपनी माताओं-बहनों देने का काम होगा।' सपा प्रमुख ने कहा कि 3,000 रुपए के हिसाब से 12 महीनों में 36,000 और इतने साल नहीं दिया उसका ब्याज 4 हजार रुपए तो कितना हुआ 40 हजार।
इन्हें भी पढ़ें:-
- दिवाली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, इस तारीख को बैंक खातों में आएगी किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जानें
- बुध और मंगल की विशेष स्थिति से होगा केंद्र दृष्टि योग का निर्माण, मिथुन समेत इन चार राशि के जातकों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- लखनऊ में साधना श्रृंखला-2026 की 2 दिवसीय तीसरी क्षेत्रीय कार्यशाला, 8 राज्यों और 4 केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल