Andhra Pradesh Road Accident News: काकीनाडा: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां NH-16 पर चाय पी रहे श्रद्धालुओं को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और तीन अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि, सभी श्रद्धालु दर्शन करने के लिए कनक दुर्गा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे और रास्ते में चाय पीने रुके थे। चाय पीने के बाद सभी आगे बढ़ रहे थे, तभी अचानक से कार ने उन्हें टक्कर मार दी। सभी मृतक विजयनगरम जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस घटना पर राज्य सरकार के मंत्री नारा लोकेश ने भी दुख जताया है, जबकि पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा दिलाया है।

गुरुवार रात की है घटना

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना गुरूवार रात की बताई जा रहे है। काथिपुडी-रविकमपाडु जंक्शन के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से विजयनगरम जिले के डेंकाडा गांव के चार भवानी भक्तों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये श्रद्धालु विजयवाड़ा जा रहे थे तभी काथिपुडी के पास उनकी बस खराब हो गई। वे सड़क किनारे एक चाय की दुकान की ओर पैदल जा रहे थे, तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान सिरिगिडी एरैया 35 साल, तामलिंगला सीताराम 36 साल, तातिपुडी वरप्रसाद 36 साल और बोनुला रमना 52 साल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंत्री नारा लोकेश ने जताया दुख

घटना पर मंत्री नारा लोकेश ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के परिवारों को सरकारी मदद दी जाएगी। जबकि घटना में सख्त कार्रवाई भी की जाएगी और दोषी को नहीं छोड़ा जाएगा। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और काकीनाडा के डीएसपी पी. तिलक तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • After Death Real Experience: मौत के बाद मिली अपनी दिवंगत मां, पिता और बहन से! लेकिन इंसान नहीं बल्कि इस रूप में हुई भेंट, पढ़ें सनसनीखेज दावा
  • इस मशहूर भारतीय क्रिकेटर ने महज 30 साल की उम्र में की संन्यास की घोषणा, RCB के लिए भी खेले हैं कई अहम मुकाबले
  • छत्तीसगढ़ में फिर तबादला, इस नगर निगम कमिश्नर को मिली नई जिम्मेदारी, भेजे गए सारंगढ़