महापौर-कमिश्नर ने मूक-बधिर बच्चों के साथ बनाई पेंटिंग:महारानी कॉलेज की छात्राएं मांडणा कला से सजाएंगी दीवारें, पुलिस और सेना के जवानों ने भी लिया भाग

जयपुर14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए नगर निगम ने शनिवार को ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत शहर के सभी 13 जोन में 617 दीवारों को रंगों और कलात्मक चित्रों से सजाने का लक्ष्य रखा गया है।

महापौर सुनील कोठारी और नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा ने त्रिमूर्ति सर्किल स्थित मूक-बधिर स्कूल में बच्चों के साथ दीवारों पर रंग भरकर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान में स्कूली विद्यार्थियों, कॉलेज छात्राओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों, पुलिस और सेना के जवानों सहित शहरवासियों ने भाग लिया।

दरअसल, इससे पहले 2 मई को जयपुर नगर निगम ने 24 घंटे में 600 से अधिक दीवारों को रंगने का अभियान चलाया था। इस पहल को सराहना मिली थी। अब उसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ शुरू किया गया है।

मूक-बधिर बच्चों ने दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग बनाई।

मूक-बधिर बच्चों ने दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग बनाई।

मूक-बधिर बच्चों के साथ महापौर-कमिश्नर ने की पेंटिंग

अभियान की शुरुआत त्रिमूर्ति सर्किल स्थित मूक-बधिर स्कूल से हुई। महापौर सुनील कोठारी और कमिश्नर ओम कसेरा ने विद्यालय के बच्चों के साथ दीवारों पर रंग भरे। इस दौरान बच्चों ने सांकेतिक भाषा के माध्यम से आपसी तालमेल दिखाते हुए डांस भी किया।

अभियान में पुलिस और सेना के जवानों ने भी सहभागिता निभाई।

अभियान में पुलिस और सेना के जवानों ने भी सहभागिता निभाई।

महारानी की छात्राएं मांडणा कला से सजाएंगी दीवारें

अभियान में महारानी कॉलेज की छात्राओं और यूपीएससी की तैयारी कर रही युवतियों ने भी भागीदारी निभाई। छात्राओं ने पारंपरिक जयपुरी गेरुआ रंग और राजस्थान की लोककला मांडणा के जरिए दीवारों को आकर्षक रूप देने की पहल की।

उन्होंने बताया कि हम शहर की दीवारों पर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक कला को प्रदर्शित करने की कोशिश कर रहे है। ताकि शिक्षा, कला और जनभागीदारी के इस संगम से सार्वजनिक स्थलों को नया रूप दिया जा सके।

स्कूली बच्चों ने डांस करके महापौर और निगम कमिश्नर का स्वागत किया।

स्कूली बच्चों ने डांस करके महापौर और निगम कमिश्नर का स्वागत किया।

पुलिस-सेना के जवानों ने की पेंटिंग

पानीपेच चौराहे पर आईजी कार्यालय के पास पुलिस और सेना के जवानों ने भी दीवारों पर पेंटिंग कर अभियान में योगदान दिया। जवानों ने अपनी रचनात्मकता के जरिए शहर को सुंदर बनाने का संदेश दिया।

इसके अलावा माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, तिलक नगर सहित विभिन्न स्थानों पर विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने दीवारों की रंगाई और पेंटिंग में हिस्सा लिया। नगर निगम के सभी जोन में निर्धारित स्थानों पर भी वॉल पेंटिंग की गतिविधियां आयोजित की गई।

अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और पार्षद शंकर यादव ने भी स्कूली बच्चों के साथ पेंटिंग बनाई।

अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और पार्षद शंकर यादव ने भी स्कूली बच्चों के साथ पेंटिंग बनाई।

नगर निगम ने 13 जोन के लिए अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किए हैं। इनमें हवामहल-आमेर में 47, सिविल लाइंस में 50, किशनपोल में 60, आदर्श नगर में 45, मालवीय नगर में 50, जगतपुरा में 45, झालाना में 45, झोटवाड़ा में 45, वैशाली नगर में 45, मानसरोवर में 35, सांगानेर में 50, मुरलीपुरा में 50 और विद्याधर नगर में 50 दीवारों को रंगने की योजना है। इन सभी का कुल लक्ष्य 617 दीवारें है।

जयपुर में 600 से ज्यादा स्थानों पर दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग बनाई गई।

जयपुर में 600 से ज्यादा स्थानों पर दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग बनाई गई।

नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा ने बताया कि रंग दे गुलाबी 2.0 सिर्फ दीवारों को रंगने तक सीमित नहीं है। इसके जरिए सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने, शहर की गुलाबी पहचान को मजबूत करने और नागरिकों को शहर के विकास में सहभागी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें सभी वर्ग और उम्र के लोग हमारा सहयोग कर रहे हैं।

.

खबरें और भी हैं...

  • जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का कल से बदलेगा शेड्यूल: जोधपुर के लिए भी सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी; बैंकॉक की फ्लाइट भी होगी शुरू

    जोधपुर के लिए भी सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी; बैंकॉक की फ्लाइट भी होगी शुरू|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:47
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LIVE

    जयपुर के चौमूं में चुनाव में अफवाह, पुलिस पर पथराव: नागौर में हनुमान बेनीवाल की एक भाभी सरपंच बनी-एक हारी, अजमेर में हाईवे जाम

    नागौर में हनुमान बेनीवाल की एक भाभी सरपंच बनी-एक हारी, अजमेर में हाईवे जाम|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar2:01
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: अलवर में तूफान के साथ ओले गिरे; श्रीगंगानगर, भरतपुर, जयपुर में हल्की बरसात

    अलवर में तूफान के साथ ओले गिरे; श्रीगंगानगर, भरतपुर, जयपुर में हल्की बरसात|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जयपुर जंक्शन पर बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री: 80 होमगार्ड तैनात, 1 नवंबर से हसनपुरा साइड की बिल्डिंग से होगा एग्जिट; जानें पूरी डिटेल

    2:14
    • कॉपी लिंक

    शेयर