'उन्हें तुरंत पाकिस्तान...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी
पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान की तारीफ करते हुए विवादित बयान दे दिया है. इस पर मौलाना साजिद रशीदी ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया है और पाकिस्तान जाने की सलाह दे दी है.
Written By : फियाज उल मुस्तफा | Updated at : 24 Oct 2026 06:14 PM (IST)

मौलाना साजिद रशीदी और फारूक अब्दुल्ला (फाइल फोटो)
Source : Ani, Maulana Sajid Rashidi-FB
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमें बचा रहा है. अब इस बयान पर विवाद शुरू हो गया है. ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मौलाना साजिद रशीदी ने पलटवार किया है.
नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "कश्मीरी सिर्फ इसलिए सुरक्षित हैं क्योंकि पाकिस्तान हर इंटरनेशनल फोरम पर इस मुद्दे को उठाता रहता है." उनके इस बयान पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मौलाना साजिद रशीदी ने कहा, "यह देशद्रोह जैसा बयान है. उन्हें तुरंत पाकिस्तान चले जाना चाहिए."
उन्हें गिरफ्तार कर बॉर्डर पार छोड़ देना चाहिए- साजिद रशीदी
उन्होंने आगे कहा, "सरकार को उन्हें गिरफ्तार करके बॉर्डर पार छोड़ देना चाहिए. अगर आपको भारत सरकार पर भरोसा नहीं है, तो यहां रहने का क्या मतलब है? पाकिस्तान भारत में लोगों का धर्म पूछकर उन्हें मारता है."
मौलान साजिद रशीदी ने कहा, "पाकिस्तान US के पैरों पर बैठा है और उसका अपना कोई वजूद नहीं है. अगर आप उस पाकिस्तान से इंस्पायर होते हैं, तो आपको भारत में रहने का कोई हक नहीं है. सबसे पहले, ऐसे लोगों को बॉर्डर पार भेजना चाहिए."
फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान में क्या कहा?
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि दिल्ली से क्या न्याय की उम्मीद की जा सकती है. उन्होंने लोगों से अपने हक के लिए आवाज उठाने की अपील की. उन्होंने कहा, उनका सामना करने की हिम्मत रखो, अगर नहीं करोगे तो आप खत्म हो जाओगे.
उन्होंने कहा कि हम देश के साथ आगे बढ़ेंगे और देश के लिए बलिदान भी देंगे, लेकिन मैं आज जो सत्ता में हैं, उनसे कहता हूं कि वे खुद को सुधारें. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सिर्फ लोगों को ही नहीं, बल्कि अल्लाह को भी जवाब देना है और इसीलिए वह जनता के सामने सच बोलते हैं.
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'

फियाज उल मुस्तफा उत्तर प्रदेश के रामपुर से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पीजी टीवी जर्नलिज्म किया है, जबकि रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. फियाज उल मुस्तफा को राजनीतिक और एंटरटेनमेंट बीट्स पर काम करने का अनुभव है. वर्तमान में वे एबीपी न्यूज की डिजिटल टीम में स्टेट्स टीम का हिस्सा हैं, जहां वे यूपी, पंजाब, बिहार समेत अन्य राज्यों से जुड़ी अपराध और राजनीतिक खबरें लिखते और एडिट करते हैं. इस दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कॉपी एडिटिंग और न्यूजरूम ऑपरेशन्स का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो रहा है. वे खबरों को सरल, साफ और तथ्य के साथ लोगों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. रामपुर के छोटे से गांव से निकलकर फियाज ने अपनी अलग खास पहचान बनाई है, वह न्यूज रूम में अपनी शानदार छवि को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं.
Read More
Published at : 24 Oct 2026 06:14 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola