पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के राघव चड्ढा, कहा- चांदी के चम्मच...

भारतीय जनता पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु खरगे की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर अपनी बात रखी.

Written By : फियाज उल मुस्तफा |  Updated at : 25 Oct 2026 11:43 PM (IST)

Preferred Sources

Raghav Chadha lashes out at Congress president Kharge remark about PM Modi father पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के राघव चड्ढा, कहा- चांदी के चम्मच...

राघव चड्ढा और पीएम मोदी की फाइल फोटो

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे  की उस टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता का जिक्र करते हुए एक व्यक्ति की टिप्पणियों का जवाब दिया. 

सोशल मीडिया साइट एक्स पर चड्ढा ने लिखा मैं इन टिप्पणियों की कड़ी निंदा करता हूँ. माननीय प्रधानमंत्री और उनके दिवंगत पिता का अपमान करना कोई राजनीतिक साहस नहीं है. यह सार्वजनिक मर्यादा और जनता के जनादेश का एक शर्मनाक और अहंकारी अनादर है. इससे उन संभ्रांत लोगों की मानसिकता उजागर होती है, जो ऐसे नेता को स्वीकार नहीं कर सकते, जिसने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के ज़रिए आगे बढ़कर करोड़ों लोगों का जनादेश हासिल किया हो.

खरगे की टिप्पणी का पूरा मामला क्या?

बता दें बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति की टिप्पणी 'प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे'के जवाब में 'मोदी का बाप भी जाएगा'कहकर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे विवादों में घिर गए. खरगे के इस बयान पर कि कांग्रेस विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं में शामिल लोगों को जेल भेजेगी, कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति चिल्लाया, 'जब तक विद्रोह नहीं होगा, मोदी कहीं नहीं जाएंगे.'कांग्रेस अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए कहा, 'मोदी का बाप भी जाएगा.'

उधर, ’बीजेपी सांसद एवं प्रवक्ता संबित पात्रा ने खरगे की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने राहुल गांधी के कहने पर प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी अपमानजनक टिप्पणियां की हैं. उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'आज कांग्रेस पार्टी ‘सत्ता परिवर्तन’ की हताशा से भरी हुई है. वे अच्छी तरह जानते हैं कि अराजक तरीकों से सत्ता बदलने की उनकी बार-बार की कोशिशें नाकाम रही हैं. आज उनकी यह हताशा साफ दिखाई दी.'बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ खरगे की टिप्पणियों को 'शर्मनाक और अमर्यादित'बताते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की.प्रसाद ने पत्रकारों से कहा, 'हम इसकी (खरगे की टिप्पणी की) कड़ी निंदा करते हैं. देश की जनता यह सब देख रही है और हाल के उपचुनावों तथा नगर निकाय चुनावों में जैसा देखा गया, वह इसका करारा जवाब देगी. कांग्रेस पार्टी का हर जगह से सफाया हो जायेगा.'

फियाज उल मुस्तफा उत्तर प्रदेश के रामपुर से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पीजी टीवी जर्नलिज्म किया है, जबकि रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. फियाज उल मुस्तफा को राजनीतिक और एंटरटेनमेंट बीट्स पर काम करने का अनुभव है. वर्तमान में वे एबीपी न्यूज की डिजिटल टीम में स्टेट्स टीम का हिस्सा हैं, जहां वे यूपी, पंजाब, बिहार समेत अन्य राज्यों से जुड़ी अपराध और राजनीतिक खबरें लिखते और एडिट करते हैं. इस दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कॉपी एडिटिंग और न्यूजरूम ऑपरेशन्स का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो रहा है. वे खबरों को सरल, साफ और तथ्य के साथ लोगों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. रामपुर के छोटे से गांव से निकलकर फियाज ने अपनी अलग खास पहचान बनाई है, वह न्यूज रूम में अपनी शानदार छवि को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं.

Read More

Published at : 25 Oct 2026 11:38 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola